Share

कंगना रनौत ने हाथ जोड़कर फैंस से मांगी मदद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हालांकि एक्ट्रेस की फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है, जिसके बाद कंगना ने वीडियो शेयर कर हाथ जोड़कर फैंस से फिल्म देखने की अपील की है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म ‘तेजस’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में 27 अक्टूबर को एक्ट्रेस की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में कंगना रनौत ने भारतीय एयरफोर्स पायलट का दमदार रोल प्ले किया है। इस फिल्म का कंगना ने जमकर प्रमोशन भी किया था। यहां तक की फिल्म ‘तेजस’ के टीजर और ट्रेलर ने तो सोशल मीडिया पर कुछ डायलॉग्स की वजह से काफी लाइमलाइट भी बटोरी थी। लेकिन सिनेमाघर तक आते-आते फिल्म औंधे मुंह गिर गया, जिसके बाद कंगना ने वीडियो कि जरिए फैंस से फिल्म देखने की गुहार लगाई है। सिनेमाघरों में तेजस का नहीं दिखा कमाल कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ को भारत की पहली एयर एक्शन फिल्म बताया जा रहा है। सर्वेश मेवार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 45 करोड़ रुपये के लगभग है। इस हिसाब से फिल्म का पहले दिन की कमाई कुछ खास नहीं रही है। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘तेजस’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं बॉक्स ऑफिस आंकड़ें देखकर कंगना बेहद परेशान नजर आ रही हैं। जिसके बाद उन्होंने वीडियो शेयर कर अपने फैंस से मदद की गुहार लगाई है और फिल्म देखने के लिए रिक्वेस्ट किया है।कंगना ने हाथ जोड़कर फैंस से मांगी मदद
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हाथ जोड़कर कह रही हैं कि ‘कोविड के बाद से हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाई है। मैं मल्टीप्लेक्स के ऑडियंस से ये रिक्वेस्ट करती हूं कि अगर आपने ‘उरी’, ‘नीरजा’, ‘मैरी कॉम’ जैसी फिल्मों का आनंद उठाया है, तो आपको तेजस्वी भी बहुत पसंद आएगी।’ ‘तेजस’ के स्टार कास्ट
बता दें कि कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘तेजस’ में अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, आशीष विद्यार्थी और विशाख नायर लीड रोल प्ले करते नजर आए हैं। ‘तेजस’ से पहले कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ और ‘चंद्रमुखी 2’ भी रिलीज हो चुकी है, लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *