Share

क्या सीने में दर्द और होती है घबराहट, कैसे पता लगाएं कि ये नॉर्मल दर्द या हार्ट अटैक
Chest Pain Cause: सीने में दर्द और घबराहट होते ही दिमाग में सबसे पहले हार्ट अटैक का डर पैदा हो जाता है। चेस्ट में पेन होना हार्ट अटैक ही नहीं कई दूसरी समस्याओं जैसे गैस या पसलियों में दर्द की वजह से भी हो सकता है। कैसे पता लगाएं कि ये हार्ट अटैक है या सामान्य दर्द?
अचानक जब सीने में दर्द होता है तो हार्ट अटैक का डर सताने लगता है। कई बार ये डर सच साबित होता है, लेकिन कई बार ये जरूरी नहीं होता कि चेस्ट पेन की वजह हार्ट संबंधी परेशानी ही हो। इसके कई दूसरे कारण भी हो सकते हैं। कई बार लोगों को अलग अलग दिशा में सीने में दर्द होता है। कुछ लोगों को तेज और कुछ लोगों से हल्का दर्द भी महसूस हो सकता है। ये अलग-अलग इंसान और परिस्थितियों पर निर्भर करता है। हालांकि ये जानना जरूरी है कि सीने में दर्द किन वजहों से होता है।
सीने में दर्द के हो सकते हैं ये कारण
सीने में दर्द होता है तो हार्ट अटैक का डर सताने लगता है। हार्ट अटैक के वक्त ब्लड वेसेल्स फट जाती हैं जिससे चेस्ट में पेन होने लगता है।
कई बार फेफड़ों संबंधी परेशानी होने पर भी छाती में दर्द होने लगता है। निमोनिया या फिर फेफडों के आप-पास सूजन आने पर भी दर्द होता है
मांसपेशी या हड्डियों की वजह से भी छाती में दर्द होने लगता है। कई बार हड्डी टूटने या ज्यादा एक्सरसाइज करने, पसलियों के तनाव में आने पर भी दर्द होने लगता है।
पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या होने पर भी कई बार सीने में दर्द की समस्या होने लगती है और गैस ब्लॉक हो जाती है।
मानसिक तनाव या फिर पैनिक अटैक आने पर भी सांस लेने में परेशानी और घबराहट होती है और कई बार छाती में दर्द हो सकता है।
पथरी होने, छाती में जलन होने या पेट में अल्सर की समस्या होने पर भी कुछ लोगों को सीने में दर्द की शिकायत होने लग जाती है।
कैसे पहचानें कि ये हार्ट अटैक का दर्द है या सामान्य दर्द
सीने में दर्द हो तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि कौन सा दर्द नॉर्मल है और कब आपको मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत है। हार्ट अटैक का बड़ा लक्षण सीने में दर्द होना है। एक्सपर्ट्स की मानें तो हार्ट अटैक के वक्त जब सीने का दर्द होता है तो ये दर्द जबड़ों, गर्दन और बाएं हाथ की ओर फैलता है। जब आप कुछ काम करते हैं या हिलते है तो दर्द बढ़ जाता है। नॉर्मल पेन में ऐसा नहीं होता। हार्ट अटैक का पेन चेस्ट में फैला हुआ लगता है यानि काफी एरिया में होता है। जबकि नॉर्मल पेन कई बार एक ही जगह पर हो सकता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *