Share

बीएसएफ ने भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, हेरोइन बरामद
राजस्थान में पाकिस्तान से लगी सीमा पर बीएसएफ जवानों की चौकसी के चलते पाकिस्तान की ओर से की जा रही साजिश नाकाम हो गई। बीएसएफ के जवानों ने भारतीय सीमा में दाखिल हो रहे एक ड्रोन को मार गिरया।
बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, हेरोइन का पैकेट भी बरामद किया
श्रीगंगानगर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सजग एवं सतर्क जवानों पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत को नाकाम कर दिया। राजस्थान में बीएसएफ के जवानों ने 12-13 अक्टूबर की रात को श्रीकरणपुर, सेक्टर श्रीगंगानगर से लगी भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। इलाके की सर्च के दौरान सुरक्षाबलों को इलाके की सर्च के दौरान संदिग्ध हेरोइन के पैकेट और पाकिस्तानी ड्रोन मिला।
बड़ा खुलासा: हेरोइन और हथियारों के बदले भारत के सैन्य ठिकानों की जानकारी जुटा रहा है ISI
जानकारी के मुताबिक रात में जवानों को अचानक पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन की आवाज सुनाई दी जिसके बाद जवान तत्काल हरकत में आ गए। उन्होंने पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग‌ शुरू कर दी। बाद में जवानों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च के दौरान इलाके से 1 पैकेट संदिग्ध हेरोइन एवं एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया।अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 12 करोड़ रुपये कीमत
सुरक्षा बलों ने 1पैकेट संदिग्ध हेरोइन (जिसका वजन लगभग 2.2 किलोग्राम के लगभग) बरामद किया जिसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 12 करोड़ रुपये के लगभग आंकी गयी है। बरामद पाकिस्तानी ड्रोन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला है। सीमा सुरक्षा बल द्वारा बरामद हेरोइन तथा ड्रोन को विस्तृत जांच के लिए सम्बधित एंजेंसी को सुपुर्द किया जायेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *