Share

ग्रेटर नोएडा में टला बड़ा हादसा, लिफ्ट में फंसी बुजुर्ग, बच्ची समेत 3 महिलाएं, नहीं बजा इमरजेंसी अलार्म
जेपी अमन सोसायटी के एओए अध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि सोसायटी में करीब 15000 निवासी रहते हैं, हर दिन उन्हें लिफ्ट का सहारा लेना पड़ता है। लिफ्ट हर दिन किसी ने किसी टावर में बंद हो जाती है।जेपी अमन सोसाइटी में बुजुर्ग महिला सहित तीन लोग लिफ्ट में फंसे
ग्रेटर नोएडा में बहुमंजिला इमारत में लोगों के लिफ्ट में फंसने का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसा ही नजारा आज ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 151 जेपी अमन सोसायटी में देखने को मिला, जहां पर एक बुजुर्ग महिला सहित तीन लोग लिफ्ट में फंस गए। बताया जा रहा है कि करीब 10 मिनट तक यह लोग लिफ्ट में फंसे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट को खोलकर इन लोगों को बाहर निकल गया।
दरसअल, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 151 में स्थित जेपी अमन सोसायटी में लिफ्ट में लोगों के फंसने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोसायटी के निवासी विपिन त्यागी ने बताया कि वह उनकी मां, बेटी और पत्नी जेपी अमन सोसायटी के एन 10 टावर में रहते हैं । उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को उनकी मां, बेटी और पत्नी 19 में फ्लोर पर जा रहे थे। इसी दौरान 15वीं और 16वीं मंजिल के बीच में झटका लगने के साथ लिफ्ट बंद हो गई। इस दौरान उन लोगों के द्वारा मदद के लिए अलार्म बजाया गया और दरवाजे को पीटा गया लेकिन समय पर मदद नहीं मिल पाई। हालांकि आवाज सुनकर टावर का गार्ड मदद के लिए पहुंचा और लिफ्ट को खोला। इसके बाद घर वालों को कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट को खोलकर बाहर निकल गया। उन्होंने बताया कि लिफ्ट में काफी देर तक यह लोग फंसे रहे और इस दौरान मेरी मां और बच्ची काफी घबरा गए।
लिफ्ट में लगातार फंसने की घटनाओं से लोगों में रोष
जेपी अमन सोसायटी के एओए अध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि सोसायटी में करीब 15000 निवासी रहते हैं, हर दिन उन्हें लिफ्ट का सहारा लेना पड़ता है। लिफ्ट हर दिन किसी ने किसी टावर में बंद हो जाती है। बंद होने के कारण लिफ्ट में लोग अंदर फस जाते हैं । मेंटेनेंस टीम की तरफ से इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाता है। उन्होंने बताया कि लिफ्ट में लगातार लोगों की फंसने की घटनाओं की वजह से लोग काफी परेशान हैं और उनके अंदर काफी रोष भी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *