Share

कोहरे ने रोका CM योगी का रास्ता तो बदल दिया प्लान, केदारनाथ नहीं उतर पाया हेलिकॉप्टर तो बद्रीनाथ रवाना हुए
सीएम योगी का केदारनाथ जाने का कार्यक्रम था लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उनका हेलिकॉप्टर वहां नहीं उतर सका। इस वजह से उन्हें आखिरी समय में अपने कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा और वह बद्रीनाथ चले गए।
देहरादून: केदारनाथ में खराब मौसम के चलते यूपी के सीएम योगी को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर नहीं उतर पाने के कारण सीएम योगी को अपने प्लान में आखिरी समय में बदलाव करना पड़ा और वह बद्रीनाथ के लिए रवाना हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता योगी आदित्यनाथ सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर बद्रीनाथ चले गए।
देवरिया हत्याकांड में CM योगी का बड़ा एक्शन, SDM, CO और तहसीलदार समेत कई अफसर सस्पेंड
उत्तराखंड की तीन दिन की यात्रा पर सीएम
उत्तराखंड की तीन दिन की यात्रा पर आए योगी आदित्यनाथ नरेंद्र नगर में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के बाद केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। रुद्रप्रयाग के अतिरिक्त सूचना अधिकारी रतिलाल ने बताया कि योगी आदित्यनाथ को केदारनाथ मंदिर ले जा रहा हेलिकॉप्टर वहां घने कोहरे के कारण उतर नहीं पाया।
सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर आदित्यनाथ बद्रीनाथ की ओर चले गए, जहां उनका रविवार को जाने का कार्यक्रम था। अधिकारी ने बताया कि पर्याप्त समय होने के कारण वह माना दर्रा भी गए और वहां सीमा की रखवाली कर रहे सैनिकों से उन्होंने भेंट की। मुख्यमंत्री बद्रीनाथ में रात्रि विश्राम करेंगे और बद्री विशाल (भगवान विष्णु) की ‘शयन आरती’ में हिस्सा लेंगे। आदित्यनाथ रविवार को ‘जलाभिषेक’ करने के लिए केदारनाथ जाएंगे और फिर लखनऊ लौटेंगे। वह मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *