Share

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में शर्मनाक हरकत, नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग दंपत्ति पर कर दिया पेशाब
आरोपी को झांसी पहुंचते ही आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। वह महोबा से हजरत निजामुद्दीन के लिए यात्रा कर रहा था। इस हरकत के दौरान वह बुरी तरह से नशे में धुत था।
नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग दंपत्ति पर कर दी पेशाब
झांसी: सफ़र के दौरान सहयात्रियों पर पेशाब करने के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अभी तक आपने हवाई जहाज में यात्रियों पर पेशाब करने के मामले सुने होंगे। लेकिन इस बार ट्रेन में ऐसा यात्री पर पेशाव करने का मामला सामने आया है। बुधवार 4 अक्टूबर को रात मानिकपुर से दिल्ली के लिए आ रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में एक शराबी ने बुजुर्ग दंपत्ति पर पेशाब कर दिया। बुजुर्ग वैज्ञानिक और उनकी पत्नी के कई बार मना करने पर भी नशे में धुत युवक नहीं माना। इसके बाद दोनों ने शोर मचाया, जिसके बाद वहां टीटीई पहुंचा और उसने नशेडी युवक को झांसी स्टेशन पर आरपीएफ के हवाले कर द”यूं ही नहीं मुझे फैजल कहते, अभी 39 और मारूंगा…” आगरा में दो छात्रों ने टीचर को गोली मारकर वायरल किया ये VIDEO
बताया जा रहा है कि रिटायर्ड वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जीएन खरे अपनी पत्नी ऊषा खरे के साथ देर रात हरपालपुर मध्यप्रदेश से हजरत निजामुद्दीन जा रहे थे। वह उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में एसी कोच बी-3 में सफ़र कर रहे थे। वहीं इसी कोच की साइड लोअर बर्थ की सीट नंबर 63 पर कुतुब बिहार साउथ वेस्ट नई दिल्ली निवासी रितेश भी महोबा से हजरत निजामुद्दीन के लिए यात्रा कर रहा था। ट्रेन झांसी स्टेशन पर पहुंचने ही वाली थी कि आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।
रीतेश ने सीट से उतरकर पेशाब करनी शुरू कर दी
बुजुर्ग वैज्ञानिक ने बताया कि नशे में धुत रीतेश ने सीट से उतरकर उनपर पेशाब करनी शुरू कर दी। उन्होंने आरोपी युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक नहीं माना और दोनों की लोअर बर्थ पर पेशाब करता रहा। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो अन्य यात्री जागे और ट्रेन के टीटीई को सूचना दी गई। टीटीई ने तुरंत मौके पर पहुंचकर झांसी स्टेशन के कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद आरोपी युवक को आरपीएफ ने उतार लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
झांसी में किया गया गिरफ्तार
वहीं इस मामले में आरपीएफ थाना प्रभारी रविंद्र कैशिक ने बताया कि मानिकपुर से चलकर हजरत निजामुद्दीन जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में वैज्ञानिक और उनकी पत्नी से अभद्रता करने की सूचना मिली थी। जब ट्रेन झांसी पहुंची तो आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *