Share

गाजियाबाद में मारपीट के बाद युवक पर दौड़ाई कार, दर्दनाक वीडियो वायरल
मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के श्रीराम चौक का है। यहां जावेद नाम के युवक का एक कार में सवार दो लोगों से झगड़ा हो गया। आरोपियों और जावेद में पहले मारपीट हुई। हालांकि, आरोपी इसके बाद जावेद के ऊपर कार चढ़ा के भाग गए।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दिल दहला देने वाले घटना निकलकर सामने आई है। यहां मारपीट के बाद एक युवक को कार से रौंदने की घटना सामने आई है। मार-पीट व कार चढ़ाने का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद लोग पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। मामले की खबर मिलने का बाद एक्शन लेते हुए पुलिस भी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
ये पूरा मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के श्रीराम चौक का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यहां डासना के रहने वाले जावेद नाम के युवक का कार सवार दो युवकों से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। हालांकि, मामला तब बढ़ गया जब कार सवार ने जावेद के ऊपर कार चढ़ा दी और उसे रौंदते हुए निकल गए। देखें पूरा वीडियो
जानकारी के मुताबिक, कार से रौंदे जाने के बाद जावेद बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। रविवार को हुई इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष की और से अज्ञात कार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस भी मामले की जानकारी के बाद आरोपी कार सवारों की तलाश में जुटी हुई है।
पूरे मामले पर एसीपी इन्दिरापुरम ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि थाना इन्दिरापुरम पर जावेद आलम नामक व्यक्ति द्वारा उनके साथ मारपीट होने एवं कार चढाने की घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी गई है। इस पर संज्ञान लेते हुए थाना इन्दिरापुरम पर अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है । घटना की जांच के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है । शीघ्र ही आगे की वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जायेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *