Share

यूपी के प्रतापगढ़, अंतू और बिशनाथगंज स्टेशन का नाम बदला, अब ये होगी नई पहचान
पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों के समीप होने के कारण बीते लंबे समय से इन स्टेशनों के नाम में बदलाव किए जाने की मांग उठ रही थी। आइए जानते हैं इन स्टेशनों की नई पहचान अब किस नाम से होगी।
रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए उत्तर प्रदेश के तीन रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिया है। रेलवे की ओर से तीन स्टेशनों के नाम बदलने संबंधित आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी गई है। जिन स्टेशनों का नाम बदला गया है वे प्रतापगढ़, अंतू और बिशनाथगंज रेलवे स्टेशन हैं। बता दें कि पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों के समीप होने के कारण बीते लंबे समय से इन स्टेशनों के नाम में बदलाव किए जाने की मांग उठ रही थी। आइए जानते हैं इन स्टेशनों की नई पहचान अब किस नाम से होगी।
रेलवे मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार, तीनों स्टेशनों के नए नाम भी जारी कर दिए गए हैं। प्रतापगढ़ जंक्शन को मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, अंतू स्टेशन को मां चंद्रिका देवी धाम अंतू और बिशनाथगंज स्टेशन को शनिदेव धाम बिशनाथगंज स्टेशन के नाम से जाना जाएगा।
प्रताप के सांसद संगम लाल गुप्ता ने ही करीब 2 साल पहले रेलवे मंत्रालय को प्रतापगढ़ जंक्शन, अंतू और बिशनाथगंज रेलवे स्टेशन नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा था। अब इन तीनों ही स्टेशनों का नाम बदलने की कार्यवाही को पूरा कर दिया गया है। इससे पहले इस जनपद में रानीगंज के दांदूपुर स्टेशन का नाम मां बाराही धाम किया जा चुका है।
ये पहली बार नहीं है जब रेलवे मंत्रालय ने स्टेशनों के नाम बदले हो। इससे पहले मुगलसराय स्टेशन को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, झांसी स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन, वाराणसी के मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बनारस स्टेशन और इलाहाबाद जंक्शन का नाम बदलकर प्रयागराज जंक्शन रखा जा चुका है। वहीं, मध्य प्रदेश में होशंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम नर्मदापुरम व हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति स्टेशन किया जा चुका है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *