Share

जातिगत जनगणना पर पीएम का बयान, बोले- मेरे लिए गरीब ही सबसे बड़ी आबादी, कांग्रेस हिंदुओं को बांटना चाहती है
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अब कांग्रेस के लोग नहीं चला रहे हैं। उसके बड़े नेता मुंह बंद करके बैठे हैं। पीएम ने कहा कि कांग्रेस को पर्दे के पीछे से वो लोग चला रहे हैं, जिनकी देश विरोधी ताकतों से साठगांठ है।
बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए जातिवार जनगणना के मामले ने अब पूरे देश की सियासत एक बार फिर से गर्मा दी है। विपक्षी दलों की ओर से अन्य राज्यों में भी ऐसी ही जनगणना की मांग की जा रही है और केंद्र की भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है। अब देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पहली बार बिना नाम लिए जातिगत जनगणना पर बयान दिया है और विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। आइए जानते हैं पीएम ने इस मुद्दे पर क्या कहा।गरीब ही सबसे बड़ी जाति
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में एक सभा को संबोधित करते हुए जातिगत जनगणना पर इशारों में बयान दिया है। पीएम ने कहा कि उनके लिए गरीब ही सबसे बड़ी जाति और सबसे बड़ी आबादी है। पीएम मोदी ने सभा में कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक अलग राग अलापना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के नेता कहते हैं कि जितनी आबादी उतना हक है। मैं कहता हूं इस देश में अगर कोई सबसे बड़ी आबादी है, तो वह आबादी गरीब है। इसलिए मेरे लिए गरीब ही सबसे बड़ी आबादी है और गरीब का कल्याण हो यही मेरा मकसद है।हिंदुओं को बांटना चाहती है कांग्रेस
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर देश के हिंदुओं को बांटकर, भारत को तबाह करने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पर्दे के पीछे से वो लोग चला रहे हैं, जिनकी देश विरोधी ताकतों से साठगांठ है। पीएम मोदी ने याद दिलाया कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है। लेकिन अब कांग्रेस कह रही है कि आबादी तय करेगी कि किसे कितना अधिकार मिलेगा। पीएम ने पूछा कि क्या कांग्रेस मुसलमानों के अधिकारों को कम करना चाहती हैं? क्या अल्पसंख्यकों को कांग्रेस हटाना चाहती है? तो क्या सबसे बड़ी आबादी वाले हिंदू अब आगे बढ़कर अपने सारे हक ले लें?गरीबों का भला-देश का भला
पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 10 साल में उनकी सरकार ने ऐसी योजनाएं बनाई हैं जिससे गरीबों में फिर से विश्वास पैदा हुआ। पीएम ने कहा कि उनके लिए देश का गरीब, यही सबसे बड़ी जाति है। यही सबसे बड़ी बिरादरी है। अगर गरीबों का भला हो गया, तो देश का भला अपने आप हो जाएगा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने अन्य देश के साथ अपने गुप्त समझौते का खुलासा नहीं किया है। इस समझौते के बाद कांग्रेस को भारत के खिलाफ बोलने में, देश को बुरी तरह पेश करने में मजा आ रहा है। पीएम ने लोगों को कांग्रेस से सतर्क रहने की सलाह दी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *