Share

उत्तराखंड में नशे के कारोबार का भंडाफोड़, इतने लाख की स्मैक बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, आरोपी दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर 521 ग्राम अवैध स्मैक बेचने जा रहे थे। आरोपियों ने बताया है कि ये स्मैक उन्हें रुद्रपुर में इंदिरा चौक के पास किसी व्यक्ति को देनी थी।
Sउत्तराखंड पुलिस ने राज्य में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट की है। राज्य एसटीएफ के अंतर्गत आने वाली मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने राज्य में नशे के कारोबार में शामिल एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। राज्य के उधमपुर में नगर जिले में आरोपी दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्मैक को बेचने जा रहे थे। ठीक इसी वक्त पुलिस ने तीन तस्करों को धर दबोचा। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
उत्तराखंड एसटीएफ ने जानकारी दी है कि आरोपियों के पास से बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 55 लाख रुपये है। पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम को तीन संदिग्ध तस्करों को तब गिरफ्तार किया जब वे दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर 521 ग्राम अवैध स्मैक बेचने जा रहे थे। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि
वे लोग यह स्मैक उत्तर प्रदेश पुलिस में रामपुर में तैनात रविकांत नाम के व्यक्ति से लाए थे।
उत्तराखंड एसटीएफ की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक गुरदीप सिंह उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में बस का चालक है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर के रहने वाले आलम, गुरदीप सिंह व जीशान अली के रूप में हुई है। आरोपियों के वाहन एक होंडा शाइन और एक हीरो स्प्लैंडर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर 521 ग्राम अवैध स्मैक बेचने जा रहे थे। आरोपियों ने बताया है कि ये स्मैक उन्हें रुद्रपुर में इंदिरा चौक के पास किसी व्यक्ति को देनी थी। हालांकि, इससे पहले कि सौदा हो पाता, ये सभी तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *