Share

ग्रेटर नोएडा पुलिस पर उठ रहे सवाल! 20 महीने पहले चोरी हुई थी युवक की बाइक, रिपोर्ट अब दर्ज की
यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जिससे पुलिस सवालों के घेरे में है। दरअसल दनकौर पुलिस ने 20 महीने पहले चोरी हुई बाइक की रिपोर्ट अब जाकर दर्ज की है। इस मामले को सुनकर हर कोई दंग है।
ग्रेटर नोएडा: यूपी के ग्रेटर नोएडा की पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। दनकौर पुलिस का एक ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल पुलिस ने 20 महीने पहले चोरी हुई बाइक की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बाइक चोरी होने के बाद पीड़ित युवक थाने के कई चक्कर लगाता रहा लेकिन इतने समय तक उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
दरअसल बाइक चोरी होने के करीब 2 महीने बाद जब चालान हुआ तो युवक ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की और साथ ही आलाधिकारियों को सूचित किया। मामले की जांच हुई और 20 महीने बाद 30 सितंबर को बाइक चोरी की एफआईआर दर्ज हुई।
दरअसल, फरवरी 2022 में दनकौर क्षेत्र स्थित खेरली नहर के पास से रोहित नाम के एक सेल्समैन की बाइक चोरी हो गई थी। उस समय पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। अब चोरी हुई बाइक के चालान का मैसेज पीड़ित के मोबाइल पर आया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
बुलंदशहर के रहने वाले रोहित ने बताया कि वह शराब के ठेके पर सेल्समैन है। पीड़ित का कहना है कि घटना के समय पुलिस कार्रवाई करती तो अब तक उसकी बाइक बरामद हो सकती थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *