Share

यह कैसी व्यवस्था है, जहां लोग घेरकर मारते हैं और जय श्री राम के नारे लगते हैं- सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क
समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि केंद्र सरकार से देश का हर समुदाय तंग आ चुका है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस वाले हिंदू-मुस्लिम के बीच में आग लगाकर देश की शांति व्यवस्था को खत्म कर रहे हैं।
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। सपा सांसद ने कहा कि पिछले कई दिनों से देश में निरोध लड़कों को घेरकर मारा जा रहा है। मॉब लिंचिंग के समय जय श्री राम के नारे लगाए जा रहे हैं। यह लिंचिंग की घटनाएं बीजेपी और आरएसएस वाले लोग अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोग जय श्री राम का नारा लगाकर इतना मारते हैं कि उसकी जान ही चली जाती है। सपा सांसद ने कहा कि देश में यह कैसी व्यवस्था चल रही है। हमारे देश का निजाम कैसा है? सबको मालुम है कि मॉब लिंचिंग कर रहा है लेकिन केंद्र सरकार को नहीं मालूम है। उन्होंने कहा कि ये निजाम इंसानियत के खिलाफ है। दुनिया में और कोई ऐसा देश नहीं है, जहां मॉब लिंचिंग होती हो लेकिन हमारे देश में यह हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी में कोई हल्का-फुल्का झगड़ा हो भी जाता है तो खत्म हो जाये, लेकिन बाद में पता चलता है कि मुसलमान है तो आरएसएस और बीजेपी वाले लोग नारे लगाकर मुसलमानों को फिर जान से मार देते हैं।
सपा सांसद ने कहा कि जब तक इस देश का निजाम नहीं बदलता है तब तक देश ठीक तरीके से नहीं चल सकता है। देश की बर्बादी हो रही है लेकिन निजाम को इस बात की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव यह तय कर देगा कि देश किस तरफ जाना चाह रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार से केवल मुसलमान ही नहीं बल्कि देश के हिंदू समेत सभी समुदाय परेशान हो चुके हैं। यह लोग हिंदू-मुस्लिम में नफरत फैलाकर देश की शांति और हालात को बिगाड़ रहे हैं।
वहीं इससे पहले महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने इस दौरान देश में मुस्लिम लोगों के हालातों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जयपुर में जो हुआ, हम इसकी निंदा करते हैं। पूरे भारत भर देश में कहीं ना कहीं मुस्लिमों पर अत्याचार हो रहे हैं। एक शख़्स को मंदिर में भगवान का प्रासाद खाया इसलिए मारा जाता है। नंदुरबार में हुआ, सातारा में हुआ। कई जगह पर मुस्लिमों पर अत्याचार किए जा रहे हैं और और ये लोग उल्टा मुस्लिमों का कहतें हैं कि आपके आका पाकिस्तान में बैठे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *