Share

मंदिर के दानपात्र से कर रहे थे चोरी, पुजारी और सेवादारों ने 2 को पकड़ा, खूब की धुनाई, पुलिस को सौंपा
त्रिवेणी धाम मंदिर में देर रात कुछ अज्ञात बदमाश घुस गए। जैसे ही दान पात्र को बदमाशों ने खोलने का प्रयास किया तभी पुजारी ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।चोरों को मंदिर के पुजारी और सेवादारों ने पकड़ा
गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन स्थित एक मंदिर में दानपात्र में देर रात करीब 2 बजे चोरों ने चोरी का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की मदद से दो चोरों को मंदिर के पुजारी और सेवादारों ने पकड़ा और जमकर धुनाई की। चोर दानपात्र का ताला तोड़कर पैसे चुरा रहे थे।
पुजारी ने शोर मचाया तो बदमाशों ने किया हमला
थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र के संडे मार्केट में स्थित त्रिवेणी धाम मंदिर में देर रात कुछ अज्ञात बदमाश घुस गए। मंदिर के पुजारी मदन मोहन शर्मा व अन्य सेवादारों की नींद खुल गई। जैसे ही दान पात्र को बदमाशों ने खोलने का प्रयास किया तभी पुजारी ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।
2 बदमाश पकड़े गए, अन्य की तलाश जारी
कुछ बदमाश तो भाग गए मगर मंदिर में मौजूद सेवादारों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। जिन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। एसीपी सूर्यबली ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया हैं। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *