Share

BJP ने जारी की तीसरी सूची तो छलका सीएम शिवराज का दर्द? बोले-सभी सीनियर लीडर्स विधानसभा चुनाव लड़ेंगे
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसे लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी सीनियर लीडर्स इसबार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। तो क्या सीएम शिवराज मायूस हैं?
इस साल के अंत तक मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एक ही उम्मीदवार वाली अपनी तीसरी सूची भी जारी कर दी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूची जारी होने के बाद कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता इस बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। तीसरी सूची जारी होने पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “इससे बीजेपी की बड़ी जीत सुनिश्चित हो गई है कि हमारे सभी वरिष्ठ नेता इस बार चुनाव लड़ेंगे।” तो क्या सीएम शिवराज सिंह चौहान मायूस या दुखी हैं?बता दें कि बीजेपी ने छिंदवाड़ा जिले के अनुसूचित जनजाति (एसटी) आरक्षित अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सूची की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने इस सीट से मोनिका बट्टी को मैदान में उतारा है। वह हाल ही में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई हैं। उनके पिता भी छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ चुके थे। इन तीनों सूची में जिन नामों की अटकलें लगाई जा रही थीं वे नाम शामिल नहीं हैं। वहीं तीसरी सूची में बीजेपी ने मोनिका बट्टी के नाम का एलान कर सबको चौंका दिया है।बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी जारी की थी
इससे पहले सोमवार की शाम को, भाजपा ने मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 39 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी के चार सांसद (संसद सदस्य) और तीन केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद सिंह पटेल को क्रमशः दिमनी और नरसिंहपुर निर्वाचन क्षेत्रों से मैदान में उतारा गया है। इसी तरह केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते निवास सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा सांसद राकेश सिंह को क्रमशः इंदौर-1 और जबलपुर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। सूची में अन्य उल्लेखनीय उम्मीदवारों में सांसद गणेश मंत्री, राकेश सिंह और रीति पाठक शामिल है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *