Share

चोरों ने पुलिस वाले का घर भी नहीं छोड़ा, पहले की रेकी, फिर लाखों का सोना-कैश लेकर हुए फरार
परिवार के लोग किसी रिश्तेदार की मौत हो जाने के कारण शुद्धता के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सभी देर रात लौटे और सोने चले गए। तभी चोर किचन में लगी खिड़की को काटकर घर के अंदर घुस गए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
यूपी के झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि उन्होंने पुलिस वाले के घर में ही रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोर पुलिस वाले के घर से लाखों रुपये के जेवरात सहित नगदी चोरी कर ले गए। अब पुलिस उन चोरों की तलाश में लगी है।
मामला झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र के गांव कुम्हरार का है जहां यूपी पुलिस में पदस्थ आनंद परिहार अपनी पत्नी, भाई और मां के साथ रहते हैं। वह ललितपुर के फायर स्टेशन में तैनात हैं। परिवार में गमी (मौत) हो जाने के कारण सभी लोग शुद्धता के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी बीच वह लोग देर रात घर लौटे और सो गए। रात में ही अज्ञात चोर किचन में लगी खिड़की को काटकर घर के अंदर घुस गए। इसके बाद कमरों में सो रहे लोगों के गेट की कुंडी बंद कर पूरे घर को तसल्ली से खंगाला। फिर बगल में बने कमरे में रखी दो अलमारियों के गेट तोड़कर उसमें रखें दोनों भाइयों की पत्नियों के सोने-चांदी के जेवरात और कैश को अपने कब्जे में ले लिया। फिर वह बगल के एक और कमरे में दाखिल हुए और वहां पर रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे पुश्तैनी जेवरात चोरी कर फरार हो गए।जब सुबह परिवार के लोग जागे तो वहां का नजारा देख सभी की होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन में डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छान-बीन कर चोरों की तलाश में लग गई। इस मामले के चलते पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं, इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी मोंठ का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन कर जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *