Share

नोएडा सिटी सेंटर पर मेट्रो ट्रेन के आगे कूदी 19 साल की लड़की, एक हाथ कटा, हालत गंभीर
युवती की पहचान 19 वर्षीय अनीता के रूप में हुई है। उसके पास से मिले सामान की तलाशी ली गई है जिसमें सुसाइड नोट नहीं मिला है। मेट्रो ट्रेन से टकराने की वजह से युवती का एक हाथ कट गया। वहीं, उसे गंभीर रूप से चोट भी आई है।
यूपी के नोएडा में एक युवती ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना नोएडा के सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है। इस घटना में युवती का एक हाथ कट गया। उसे सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे दिल्ली के एक हायर सेंटर में रेफर किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास जानकारी मिली कि एक युवती सिटी सेंटर से दिल्ली जाने वाली लाइन पर मेट्रो के आगे कूद गई है। युवती की पहचान 19 वर्षीय अनीता के रूप में हुई है। वह बरौला की रहने वाली बताई जा रही है। युवती के पास से मिले सामान की तलाशी ली गई है जिसमें सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवती के पिता परमानंद प्राइवेट जॉब करते हैं।
युवती सिटी सेंटर से दिल्ली जाने वाली लाइन पर कूदी। जानकारी मिलते ही सीआईएसएफ के जवानों ने युवती को ट्रैक से हटाया। लोकल पुलिस को सूचना दी और युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान ट्रेन से टकराने की वजह से युवती का एक हाथ कट गया। वहीं, उसे गंभीर रूप से चोट भी आई है। इसके बाद मेट्रो स्टेशन पर हड़कंप मच गया। करीब 10 से 15 मिनट तक मेट्रो सेवा बाधित रही।
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि युवती ने सुसाइड करने का प्रयास किया या फिर किसी ने उसे धकेला, सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ये स्पष्ट होगा। ये भी देखा जा रहा है कि वो किसी के साथ स्टेशन आई थी या फिर अकेले। इसकी जांच की जा रही है। उसके मोबाइल फोन की सीडीआर भी देखी जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *