Share

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षी गठबंधन को ‘एंटी हिन्दू कोऑर्डिनेशन कमेटी’ का नया नाम देते हुए बुधवार को कहा कि ये 26 दल मिल कर हिन्दुओं और सनातन धर्म को मिटाने को लेकर चर्चा करने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं जिसकी साजिश कांग्रेस नेता सोनिया गांधी बहुत पहले ही रच चुकी हैं।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि आज एंटी हिन्दू कोऑर्डिनेशन कमेटी यानी एएचसीसी की बैठक हो रही है , जिसमें हिन्दू धर्म काे समाप्त करने को लेकर चर्चा होनी है। कहा जा रहा है कि 26 दल लोकसभा चुनावों में सीट बंटवारे को लेकर बात करेंगे , लेकिन वे पार्टियां तो पहले से ही बंटी हुईं हैं तो इस बैठक में प्रचार, घोषणापत्र या सीट बंटवारे की कोई बात कैसे होगी। वे सिर्फ एक मकसद के लिए एकजुट हैं कि कैसे हिन्दू धर्म को समाप्त किया जाए।

डॉ. पात्रा ने कहा कि इसके कुछ नेता डेंगू, मलेरिया, कोविड, कुष्ठ, एड्स आदि रोगों से सनातन धर्म की तुलना कर रहे हैं , जबकि हर रोग को ठीक करने की शिक्षा हिन्दू धर्म देता है। विपक्षी गठबंधन का एक बड़ा नेता कह रहा है कि हिन्दू धर्म एक वैश्विक बीमारी है और इसे उखाड़ कर फेंक देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग इस देश की मिट्टी के नहीं हो पाये, देश के गरीब के क्या हो पाएंगे।

उन्होंने कहा कि यदि ऐसी बातें किसी अन्य पंथ के बारे में कुछ कहा जाता तो लोग संयुक्त राष्ट्र तक बखेड़ा खड़ा कर दिया गया होता। उन्होंने कहा कि ये सब एक सोची – समझी ‘डिज़ाइन’ है। अनेक वर्षों से भगवान राम को काल्पनिक बताया गया। राहुल गांधी ने विदेश में कहा कि देश को सिमी से नहीं, हिन्दुत्व से खतरा है। हिन्दुओं के संगठनों की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से करना , इसी सोची – समझी साजिश का हिस्सा था। डाॅ पात्रा ने कहा कि कोई कहता है कि राममंदिर के दर्शन के लिए आने वाले हिन्दुओं को गोधरा कांड की तर्ज पर जलाया जाएगा। राममंदिर के खिलाफ बयानबाजी हो रही है। तिलक लगाने और स्वास्तिक चिह्न के बारे में बोला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कि श्रीमती सोनिया गांधी ने ही हिन्दुत्व की हत्या की इस साजिश को लिपिबद्ध किया है। उन्होंने कहा कि यह अधर्मी गठबंधन है , जो देश के मूल को मिटाना चाहता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *