Share

नई दिल्ली – संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक होने वाला है। इस सत्र से पहले केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है जोकि 17 सितंबर को होगी। सूत्रों के अनुसार, विशेष सत्र सर्वदलीय बैठक में विशेष सत्र के एजेंडे पर चर्चा होने की संभावना है। वहीं, कांग्रेस संसद के विशेष सत्र के लिए एजेंडे की सूचना नहीं होने को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है।

कांग्रेस ने सवाल उठाया कि सत्र आरंभ होने में कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन शायद ‘एक व्यक्ति’ को छोड़कर एजेंडे के बारे में किसी के पास जानकारी नहीं है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने अतीत में हुई संसद की कुछ विशेष बैठकों का उल्लेख भी किया और कहा कि विशेष बैठकों से पहले कार्यसूची की जानकारी उपलब्ध होती थी।

लोकसभा सचिवालय ने जानकारी दी है कि 17वीं लोकसभा का 13वां सत्र 18 सितंबर से शुरू होगा और सरकार के कामकाज को देखते हुए यह 22 सितंबर तक चलेगा। वहीं, राज्यसभा सचिवालय ने अपने बुलेटिन में कहा था कि सदस्यों को सूचित किया जाता है कि राज्यसभा का 261वां सत्र 18 सितंबर से शुरू होगा। सत्र 18,19,20, 21 और 22 सितंबर तक चलेगा. अधिसूचना के मुताबिक, सत्र आमतौर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे और फिर दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक चलेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *