Share

मुंबई -उप मुख्यमंत्री अजित पवार और अन्य के नेतृत्व वाली अलग हुई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक्स हैंडल को एक पखवाड़े से अधिक समय के लिए निलंबित कर दिया गया है। पार्टी नेताओं ने यहां यह आरोप लगाया।
एक्‍स पर एक नोटिफिकेशन के अनुसार, @एनसीपीस्‍पीक्‍स1 खाते को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म के नियमों का उल्लंघन करने के लिए निलंबित कर दिया गया है। हालांकि इसके लिए कोई विवरण नहीं दिया गया है।
शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (@एनसीपीस्‍पीक्‍स) से कथित तौर पर शिकायत की थी कि अजित पवार ग्रुप का एक्स अकाउंट (@ncpspeaks1) उसके अपने आधिकारिक अकाउंट के समान था।
हालांकि, अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के सूत्रों ने दावा किया कि एक्स अकाउंट बुधवार को बहाल होने की संभावना है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *