Share

15 अगस्त का कार्यक्रम बंद कराने के लिए कट्टरवादियों ने स्कूल पर बोला हमला, स्कूल प्रबंधक और शिक्षकों के साथ की मारपीट;
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल में 15 अगस्त के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था कि तभी कुछ दबंग आए और स्कूल में कार्यक्रम रुकवान के लिए मारपीट करने लगे। इश दौरान आरोपियों ने शिक्षकों और स्कूल प्रबंधक को पीटा।15 अगस्त पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम रुकवाने आए दबंग
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 15 अगस्त के दिन एक निजी स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा था। लेकिन इस दौरान कुछ कट्टरवादी सोच रखने वाले दबंग युवकों ने स्कूल परिसर में घुसकर दबंगई दिखाते हुए 15 अगस्त के कार्यक्रम को बंद करने की धमकी दी। ऐसे में स्कूल प्रबंधन ने दबंगों का विरोध किया तो दबंग युवकों ने स्कूल प्रबंधक और शिक्षकों पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं 15 अगस्त का कार्यक्रम बंद कराने आए कट्टरवादियों ने स्कूल का गेट बंद करने के बाद स्कूल पर भी पथराव कर दिया। इस पत्थरबादी में कई स्कूली छात्र और स्कूल का स्टाफ घायल हो गया। दबंगों द्वारा 15 अगस्त के कार्यक्रम को बंद करने को लेकर हुए हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने स्कूल प्रबंधक से शिकायत पत्र लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।15 अगस्त पर चल रहा था सांस्कृतिक कार्यक्रम
दरअसल, मामला मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र मोहल्ला सदीक नगर का है, जहां कक्षा एक से पांचवीं तक के एक निजी स्कूल सनलाइट एकेडमी में आजादी की 77 वीं वर्षगांठ पर बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान स्कूल में ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति के गीतों पर बच्चे नृत्य कर रहे थे। तभी एक दर्जन दबंग युवकों ने स्कूल परिसर में घुसकर स्कूल प्रबंधक से कार्यक्रम बंद करने को कहा, जिसका स्कूल प्रबंधक ने विरोध करते हुए युवकों को स्कूल से बाहर जाने के लिए कहा।
केस दर्ज कर गिरफ्तारी के सर्च अभियान जारी
इसके बाद 15 अगस्त के कार्यक्रम से नाराज दबंग युवकों ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्कूल प्रबंधन ने किसी तरह युवकों को स्कूल से बाहर खदेड़कर स्कूल का गेट बंद कर दिया, लेकिन दबंगों ने स्कूल पर ईंट-पत्थर से पथराव शुरू कर दिया, जिसमें स्कूल के कई शिक्षक और छात्र भी घायल हो गए। जब स्कूल पर दबंगों के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मुजफ्फरनगर पुलिस ने स्कूल प्रबंधक से शिकायत पत्र लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया और उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *