Share

फ्लाइट में बम की खबर से मचा हड़कंप, पाकिस्तानी शख्स ने किया फर्जी दावा, ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने किया गिरफ्तार
सोमवार को 45 वर्षीय आरिफ ने सिडनी से कुआलालंपुर जाने वाली मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान में दावा किया कि उनके बैग में ‘विस्फोटक’ है। इस घटना से हड़कंप मच गया। बाद में खोजबीन में दावा झूठा निकला।
फ्लाइट में बम की खबर से मचा हड़कंप, पाकिस्तानी शख्स ने किया फर्जी दावा, ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने किया गिरफ्तार
ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी मूल के एक शख्स को फ्लाइट में बम की खबर का झूठा दावा करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट में सोमवार को यात्रा कर रहे पाकिस्तानी शख्स ने यात्रा के दौरान अपने बैग में बम होने का फर्जी दावा किया। फ्लाइट में बम की अफवाह के बाद हड़कंप मच गया। जब खोजबीन की गई तो उसका दावा झूठा निकला। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मुहम्मद आरिफ के रूप में की गई, जो पूर्व पाकिस्तानी मॉडल और अभिनेता है।
‘बैग में विस्फोटक है’, यह कहकर विमान के गलियारे में खड़ा हो गया शख्स
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को 45 वर्षीय आरिफ ने सिडनी से कुआलालंपुर जाने वाली मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान में दावा किया कि उनके बैग में ‘विस्फोटक’ है। इसके बाद वह विमान के गलियारे में भी खड़ा हो गया और धार्मिक बात करने लगा। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें व्यक्ति को विमान के गलियारे में प्रार्थना करते और बार-बार लोगों से अल्लाह के प्रति निष्ठा के बारे में बात करते देखा गया। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने कहा कि आरोपी के धमकी वाले बयान के बाद फ्लाइट को सिडनी लौटना पड़ा और आरिफ को हिरासत में ले लिया गया।वकील ने कहा ‘मानसिक समस्याओं से पीड़ित है शख्स’आरिफ के वकील मुस्तफा दाउदी ने कहना है कि उनके मुवक्किल को गंभीर मानसिक समस्याएं हैं और घटना के समय उनकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुहम्मद आरिफ 2002 में प्रसिद्ध पाकिस्तानी गायक अबरार-उल-हक के गीत ‘प्रीतो’ के संगीत वीडियो में दिखाई दिया था। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उसने 2002 से 2016 तक पाकिस्तान में आर्किटेक्स के रूप में भी काम किया। लेकिन विमान यात्रा के दौरान जब बम होने की खबर का दावा किया तो वह झूठा साबि​त हुआ।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *