Share

कहीं धूप और उमस छुड़ाएगी पसीना, कहीं भारी बारिश-लैंडस्लाइड का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम
मानसून अब देश के कई राज्यों में सुस्त पड़ गया है लेकिन इसके एक बार फिर से सक्रिय होने की संभावना है। इधर हिमाचल-उत्तराखंड में जहां लैंडस्लाइड से तबाही मची है वहीं मैदानी इलाकों में धू-उमस से लोग बेहाल हैं।
एक तरफ पहाड़ी इलाकों में बारिश और लैंडस्लाइड की घटना ने बड़ी तबाही मचाई है तो वहीं अब देश के कई हिस्सो में मानसून सुस्त पड़ गया है।पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में मौसम अब लगभग शुष्क हो गया है। इसकी वजह ये है कि मानसून की अक्षीय रेखा अब हिमालय की तलहटी में अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर चल रही है। उत्तर पश्चिम भारत में अब शुष्क पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटों में मॉनसून का ट्रफ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर से दक्षिण की ओर बढ़ेगा।
दिल्ली, पंजाब और हरियाणा अब सामान्य बारिश हो सकती है और आने वाले दिनों में इन राज्यों में ज्नयादा बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है। इन राज्यों में अब भारी से बहुत भारी बारिश की गतिविधियां नहीं होंगी, छिटपुट हल्की बारिश की उम्मीद है और बारिश की ये गतिविधियां लंबे समय तक नहीं रहेंगी।इन राज्यों में हो सकती है बारिश
अगले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार की तलहटी, सिक्किम और असम और अरुणाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत, झारखंड के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है और पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।उत्तराखंड-हिमाचल के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जगहों पर लैंडस्लाइड और चट्टान गिरने की भी आशंका है। राज्य के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *