Share

देहरादून में बारिश ने मचाया हाहाकार, भरभराकर नदी में समा गई डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग; तबाही का VIDEO आया सामने
उत्तराखंड में 16 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, यूएसनगर और चंपावत जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि हरिद्वार जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह ढह गई
देहरादून: पहाड़ों पर जुलाई जैसी आसमानी आफत अगस्त में भी देखने को मिल रही है। बादलों ने तबाही का एक बार फिर रिवर्स गियर लगा दिया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश से कई जिलों में भयंकर तबाही मची है। लोगों के अंदर जुलाई जैसी दहशत फिर देखने को मिल रही है। हिमाचल और उत्तराखंड दोनों जगह सैकड़ों सड़कें लैंडस्लाइड के चलते बाधित हैं। ऋषिकेश से लेकर यूपी के मुरादाबाद और नॉर्थ ईस्ट के स्टेट असम में भी लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है।
इस बीच देहरादून से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां के माल देवता में भारी बारिश होने से कॉलेज की बिल्डिंग नदी में समा गईं। ये दून डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग है जो भरभराकर नदी में ढह गई। लगातार बारिश के चलते बिल्डिंग के नीचे की मिट्टी में कटाव हो रहा था जिसके चलते पूरी की पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई।16 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी
बता दें कि उत्तराखंड में 16 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, यूएसनगर और चंपावत जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि हरिद्वार जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में भारी बारिश के बाद घरों में पानी भर गया है। बहाव इतना तेज था कि उसके बीच से लोगों का निकल पाना मुश्किल था जिसके बाद मौके पर पहुंची। SDRF की टीम ने लोगों को घरों से रेस्क्यू करके बाहर निकाला।
देहरादून की गलियों में सैलाब चमोली में बादल फटने के बाद तबाही
उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने के बाद की तबाही की तस्वीरें समाने आई है। बादल फटने के बाद मलबा आसपास के घरों में घुस गया है, कई गाड़ियां भी मलबे की चपेट में आ गई हैं। चमोली के पीपलकोठी इलाके में भारी बारिश के बाद घरों और दुकानों में पानी भर गया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि पानी घरों में एक तरफ से दूसरी तरफ निकल रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *