Share

स्टडी में दावा! पैरों में नजर आता है Long Covid का ये नया लक्षण, 10 मिनट खड़े होते ही सामने आ जाती है दिक्कत
long covid blue legs: कोरोना के बाद भी कई ऐसे लक्षण सामने आ रहे हैं जो आपको परेशान कर सकते हैं। ऐसे में लॉन्ग कोविड के इस नए लक्षण के बारे में आपको जानना चाहिए।
long covid blue legs: जब भी लगता है कि कोरोना जा रहा है, वैसे ही कोई ऐसी खबर आती है जो इसके बारे में एक बार फिर आपको सतर्क कर देती है। ऐसा ही कुछ स्टडी में हुआ है जो बताता है कि लॉन्ग कोविड कुछ लक्षण आपके पैरों में भी नजर आ सकते हैं। लैंसेट रिपोर्ट (lancet report) में पब्लिश इस शोध की मानें तो, लॉन्ग कोविड का एक लक्षण ये है कि जब आप 10 मिनट तक खड़े रहते हैं तो आपका पूरा पैर नीला पड़ सकता है। ये रिसर्च भारतीय मूल के शोधकर्ता डॉ. मनोज सिवन (Dr Manoj Sivan) की है जिनका कहना है कि कोरोनो वायरस से गुजर चुके लोगों में भी इस लक्षण के बारे में जागरूकता होना जरूरी है। खड़े होने के 10 मिनट बाद ही पैरों में दिखे ये लक्षण
इस शोध में बताया गया है कि 33 साल के व्यक्ति ने कोरोना के बाद अपने पैरों में एक बड़ा बदलाव पाया। दरअसल, खड़े होने के एक मिनट बाद ही, उसके पैर लाल होने लगते हैं और समय के साथ नीले पड़ जाते हैं, 10 मिनट के अंदर नसें ज्यादा उभरी हुई दिखाई देने लगती हैं। 10 मिनट के बाद रंग बहुत अधिक स्पष्ट हो जाता है। इसके बाद रोगी ने अपने पैरों में भारीपन महसूस किया और उसे खुजली होने लगी। फिर जब रोगी बैठ गया तो उसकी स्थिति नॉर्मल हो गई।
बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्रांस फैट हर साल भारत में 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत का कारण, स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बड़ी बात
इन स्थितियों का हो सकते हैं शिकार
शोधकर्ताओं की मानें तो ये एक्रोसायनोसिस (acrocyanosis) की स्थिति है। साथ ही उन्होंने बताया कि इसका अनुभव करने वाले कई मरीजों को यह पता नहीं होता कि यह लॉन्ग कोविड और डिसऑटोनोमिया (dysautonomia) का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा ये पोस्टुरल ऑर्थोस्टैटिक टैचीकार्डिया सिंड्रोम (postural orthostatic tachycardia syndrome) भी हो सकता है। ये एक ऐसी स्थिति जिसके कारण खड़े होने पर हृदय गति में असामान्य बढ़ोतरी होती है।
एक्सरसाइज के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए? जान लें सही तरीका नहीं तो खुद का नुकसान कर बैठेंगे
बता दें कि लॉन्ग कोविड शरीर में कई प्रणालियों को प्रभावित करता है और इसमें लक्षणों की एक श्रृंखला होती है, जो रोगियों की दैनिक गतिविधियों को करने की क्षमता को भी प्रभावित कर सकती है। ये स्थिति तंत्रिका तंत्र को भी प्रभावित कर सकती है, जो ब्लड प्रेशर और हृदय गति से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, एक्रोसायनोसिस और लॉन्ग कोविड के बीच इस संबंध के बारे में और शोध की जरुरत है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *