Share

कंपनी में लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा, 29 साल के युवक ने तोड़ा दम, हो जाएं सावधान
सुपरवाइजर लिफ्ट से ऊपर जा रहा था कि अचानक तार टूटने के कारण लिफ्ट नीचे गिर गई। कड़ी मशक्कत के बाद उसे लिफ्ट के बाहर निकाला गया।
नोएडा में एक बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में एक कंपनी के अंदर लगी लिफ्ट का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिससे वह गिर गई। इस घटना में लिफ्ट में सवार एक युवक जख्मी हो गया। आनन-फानन में लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई।अचानक टूटे तार ने काट दी जिंदगी की डोर
यह घटना सेक्टर 63 इलाके में एक कंपनी में हुई है। पुलिस के मुताबिक 29 वर्षीय कमलेश मूल रूप से यूपी के जौनपुर का रहने वाला था। वह थाना सेक्टर-63 के अंतर्गत एक कंपनी एफ 464 में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। गुरुवार को कमलेश लिफ्ट से ऊपर जा रहा था कि अचानक तार टूटने के कारण लिफ्ट नीचे गिर गई। कड़ी मशक्कत के बाद उसे लिफ्ट के बाहर निकाला गया।
उपचार के दौरान युवक ने तोड़ा दम
इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों ने तत्काल उसे कैलाश हॉस्पिटल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से अब कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही मामले की कार्रवाई की जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *