Share

डिप्टी सीएम बनते ही टीएस सिंह देव के बदले सुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर कही बड़ी बात
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने दावा किया है कि साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 60 से 75 सीटों पर जीत हासिल करेगी। बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटें जीती थीं।
छत्तीसगढ़ में कुछ समय पहले तक कांग्रेस में दो गुट हुआ करते थे। एक गुट भूपेश बघेल का और एक गुट टीएस सिंह देव का। लेकिन आलाकमान ने टीएस सिंह देव को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंप। आलाकमान के इस पहल को गुटबाजी खत्म करने का तरीका बताया गया। अब यह कदम परिणाम भी दिखा रहा है। रविवार को पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में टीएस सिंह देव ने भूपेश बघेल को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा। ‘कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी’
टीएस सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस साल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी और अगर पार्टी जीतती है, तो सीएम पद के लिए बघेल के नाम पर सबसे पहले विचार किया जाएगा। सिंहदेव ने कहा कि अगर किसी मौजूदा मुख्यमंत्री को नहीं हटाया गया है, तो इसका मतलब है कि पार्टी उस व्यक्ति में अपना विश्वास बनाए रखती है जो टीम को जीत दिलाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि जब कप्तान आपको जीत दिला सकता है तो उसे बदलने की जरुरत क्यों है?’उनके और सीएम बघेल के बीच तनाव की बात अब अतीत की खबर’
उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि उनके और सीएम बघेल के बीच तनाव की बात अब अतीत की खबर हो चुकी है। उन्होंने कहा, “कोई वास्तविक कड़वाहट या दुश्मनी नहीं थी, हम साथ मिलकर काम कर रहे थे। ढाई साल का समय साझा करने का मुद्दा था, मुझे लगता है कि यह हमारे दिमाग के साथ-साथ हम दोनों से जुड़े हर किसी के दिमाग पर असर कर रहा था। वह समय बीत चुका है। यहां तक ​​​​कि जब उन मामलों पर चर्चा हो रही थी, तब भी हम अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे थे।”

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *