Share

इस अंग के डैमेज होने पर पेशाब से प्रोटीन आने लगता है, शरीर में दिखते हैं ये गंभीर लक्षण
इस अंग के डैमेज होने से अक्सर शरीर में कई प्रकार के लक्षण नजर आने लगते हैं। जिसमें से एक है पेशाब में प्रोटीन आना। तो, जानते हैं इस पूरी स्थिति के बारे में विस्तार से।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर अंग को हेल्दी रखना बेहद जरूरी है। चाहे बात दिल की हो, लिवर की हो या फिर किडनी की। आज हम बात सिर्फ किडनी की करेंगे कि कैसे इस अंग के डैमज होने से शरीर में कई प्रकार की चीजें गड़बड़ा जाती हैं। जी हां, किडनी का काम है शरीर में खाना और पानी से निकलने वाले वेस्ट को फिल्टर करके इसे बाहर का रास्ता दिखाना। लेकिन, सोचें कि तब क्या होगा जब शरीर के खुद का फिल्टर ही खराब हो जाए। भले ही किडनी डैमेज होने के पीछे कारण कोई भी हो लेकिन, शरीर में इसके ये गंभीर लक्षण नजर आ सकते हैं।
किडनी डैमेज होने के लक्षण
1. पेशाब में प्रोटीन आना-
पेशाब में प्रोटीन किडनी के फिल्टर के क्षतिग्रस्त होने का पहला संकेत है। दरअसल, किडनी डैमेज होने से पेशाब में प्रोटीन का लीकेज होता है। इस स्थिति को प्रोटीन्यूरिया कहते हैं। इस स्थिति में किडनी का ग्लोमेरूलाई जो कि प्रोटीन फिल्टर करता है, वो काम करना बंद कर देता है और पेशाब में झाग आने लगता है।
पेट खराब होने पर क्या करें? जानें हमेशा कारगर रहने वाले दादी-नानी के 4 नुस्खे
2. आंखों के आस-पास सूजन
आंखों के आस-पास सूजन किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब किडनी के फ्रिल्ट्रेशन का काम सही से नहीं चल रहा होता है तो शरीर का वेस्ट, शरीर में ही जमा होने लगता है और ये सूजन पैदा करने लगता है। फिर इन्हीं टॉक्सिन्स का जमा होना सबसे पहले आपकी आंखों के आस-पास सूजन के रूप में नजर आता है।
टखनों में सूजन किडनी डैमेज होने के कुछ गंभीर लक्षणों में से एक हो सकता है। ये असल में वॉटर रिटेंशन की वजह से हो सकता है। दरअसल, टॉक्सिन्स आपके शरीर के निचले अंगों में जमा हो जाते हैं और टिशूज व सेल्स में सूजन पैदा करते हैं। अगर आपको लंबे समय तक के लिए पैरों में सूजन रहती है तो किडनी फिल्ट्रेशन टेस्ट (KFT) करवाएं।
‘हीलिंग ट्री’ के नामक से विख्यात इस पेड़ की फली जोड़ो के दर्द में है कारगर, बस जान लें सेवन का सही तरीका
4. पेशाब में खून आना-
पेशाब में खून आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिसमें से एक है किडनी डैमेज होना। दरअसल, जब किडनी डैमेज ज्यादा हो जाता है तो आपके पेशाब में खून आने लगता है। ये खून सेल्स और टिशूज से निकलता है। तो, इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर को दिखाएं। साथ ही हर 6 महीने पर अपना किडनी टेस्ट करवाते रहें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *