Share

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया
एक बार फिर हिमाचल प्रदेश पर भारी बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। स्थानीय मौसम विभाग ने राज्य के लिए शनिवार को ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 23 से 25 जुलाई तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राज्य के चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं, जबकि ऊना, हमीरपुर, लाहौल और स्पीति तथा किन्नौर जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
पिछले 24 घंटों में पालमपुर में हुई सबसे ज्यादा बारिश
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हल्की से भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शाम साढ़े पांच बजे तक पिछले 24 घंटों में पालमपुर में सर्वाधिक 147 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई। इसके बाद धर्मशाला में 50 मिमी, मनाली में 34 मिमी और डलहौजी में 27 मिमी बारिश हुई। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 138 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र के अनुसार, 24 जून को राज्य में मानसून का आगमन होने के बाद से भूस्खलन, बाढ़ और सड़क दुर्घटनाओं जैसी बारिश से संबंधित घटनाओं में 138 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा, राज्य को 4,986 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 586 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए
वर्षा जनित हादसों में कुल 586 मकान पूरी तरह से और 5,030 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। क्षतिग्रस्त संपत्तियों में 234 दुकानें और 1500 गौशालाएं भी शामिल हैं। राज्य में अभी भी करीब 605 सड़कें बंद हैं। अधिकारियों ने कहा कि केंद्र द्वारा भेजी गई एक टीम नुकसान का आकलन करने के लिए राज्य में बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही है

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *