Share

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हुए अत्याचार के मामलों को लेकर भाजपा महिला सांसदों की जांच समिति ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। आपको बता दें कि, भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में महिलाओं पर हुए अत्याचार एवं व्यापक पैमाने पर हुई हिंसा की जांच करने के लिए अपने पांच महिला सांसदों की जांच समिति बनाकर उसे बंगाल जाकर महिलाओं पर हुए अत्याचार की जांच करने का निर्देश दिया था। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा गठित पांच महिला सांसदों की जांच समिति का संयोजक भाजपा सांसद सरोज पाण्डेय को बनाया गया था और वहीं पार्टी के अन्य चार महिला सांसदों झ्र रमा देवी, अपराजिता सारंगी, कविता पाटीदार और संध्या राय को इस समिति में शामिल किया था।भाजपा महिला सांसदों की इस समिति ने आज पार्टी अध्यक्ष नड्डा को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *