Share

एजेंसी समाचार
नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मानसून सत्र शुरू होने से पहले सभी दलों के सदस्यों से आज अपील की कि वे सदन में जनहित एवं देशहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा कर आम लोगों की समस्याओं का हल निकालें। बिरला ने अपने ट्विट में कहा, संसद का मॉनसून सत्र आज प्रारंभ हो रहा है। लोक सभा में सभी दलों के नेताओं और माननीय सदस्यों से आग्रह है कि देशहित तथा जनहित के विषयों पर सदन में सार्थक संवाद हो। चर्चा के जरिए आमजन की कठिनाइयों का समाधान कर हम देश को प्रगति पथ पर गतिमान करें। जनमानस की भी हमसे यही अपेक्षा है।
ांसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *