Share

श्रीनगर: पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने बुधवार को अगले दो दिनों के लिए बाढ़ के खतरे की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के एक बयान में कहा गया है, ह्ववर्तमान में, जम्मू क्षेत्र के अधिकांश स्थानों और घाटी के अनंतनाग, कुलगाम क्षेत्र में बारिश हो रही है। जम्मू क्षेत्र के रियासी जिले के कटरा में 24 घंटों में 315.4 मिमी बारिश हुई। यह 1980 के बाद से सबसे अधि?क है। इससे पहले 31 जुलाई 2019 को यह 292.4 मिमी बारिश हुई थी। जम्मू और कश्मीर क्षेत्रों में अगले 3-4 घंटों तक बारिश जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है। 20-22 जुलाई को जम्मू क्षेत्र के कई स्थानों पर और कश्मीर क्षेत्र के छिटपुट स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। इस सप्ताह के दौरान जम्मू क्षेत्र के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश संभव है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और नदियों, व अन्य संवेदनशील स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। एजेंसी

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *