Share

अब यूपी के सोनभद्र में भी हुआ पेशाब कांड, नशे में धुत थे पीड़ित और आरोपी; VIDEO हुआ वायरल
अब यूपी के सोनभद्र के जुगैल में एक दलित के साथ भी साधी पेशाब कांड जैसी ही घटना सामने आई है। यहां पर दलित युवक पर एक शख्स ने पेशाब कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मध्य प्रदेश के सीधी में हुए पेशाब कांड की चर्चा अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि मध्यप्रदेश के सरहदी क्षेत्र सोनभद्र के जुगैल में एक दलित के साथ भी साधी पेशाब कांड जैसी ही घटना सामने आई है। ये मामला 11 जुलाई का है जब आरोपी जवाहर नशे में धुत था और इस दौरान उसने दलित के ऊपर पेशाब कर दी। ये बात दो दिन बात उजागर हुई, जब वीडियो वायरल हुआ। इस पर पीड़ित का कहना है कि वह भी नशे में था इसलिए उसे संज्ञान नहीं हो पाया।
जानकारी के मुताबिक पेशाबकांड का मामला सोनभद्र ओबरा विधानसभा व जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम घटिहटा टोला का बताया जा रहा है। यहां पर दलित युवक पर एक शख्स ने पेशाब कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि सोनभद्र पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित और आरोपी दोनों ने साथ में पी शराब
पुलिस ने बताया कि वादी और आरोपी दोनों एक दूसरे से परिचित हैं। दोनों ने 11 जुलाई को एक साथ शराब पी थी, उसके बाद दोनो में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी ने पीड़ित के कान में पेशाब कर दिया। उस दौरान पीड़ित को नहीं पता चला था, जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पीड़ित को इसकी जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सोनभद्र से ही आया था जूता चटाने का मामला
इससे पहले यूपी के सोनभद्र जिले में ही राज्य के बिजली विभाग के तेजबली सिंह नामक एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक दलित युवक से अपने पैर चटाने और उठक-बैठक कराने का मामला सामने आया था। अब सोनभद्र जिले से ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एक दलित युवक के कान में पेशाब करते हुए दिखाई दे रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *