Share

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका, दारा सिंह चौहान ने दिया विधायकी से इस्तीफा
मऊ जिले की घोसी सीट से विधायक और सपा नेता दारा सिंह चौहान ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है और कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बीजेपी से जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं।
दारा सिंह चौहान के इस्तीफे को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
लखनऊ: 2022 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए विधायक दारा सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चौहान ने 2022 के चुनावों में सपा के टिकट पर जीत भी दर्ज की थी, लेकिन अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है। माना जा रहा है कि चौहान जल्दी ही भारतीय जनता पार्टी में वापसी कर सकते हैं।अखिलेश के लिए बड़ा झटका है चौहान का इस्तीफा
2024 के लोकसभा चुनावों से ठीक पहले दारा सिंह चौहान का सपा से इस्तीफा देना पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, चौहान ओबीसी समुदाय से आते हैं और उनकी पूर्वांचल के अन्य पिछड़ी जाति के वोटरों पर अच्छी पकड़ मानी जाती है। यदि दारा सिंह चौहान बीजेपी में आते हैं तो यह भगवा पार्टी के लिए एक बड़ा बूस्ट होगा क्योंकि इसी इलाके में पिछड़ों के एक अन्य बड़े नेता ओमप्रकाश राजभर पहले ही बीजेपी के साथ जाते दिखाई दे रहे हैं।छोटे दलों को जोड़ने की कोशिश में लगी है बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले अपने साथ छोटे दलों को तेजी से जोड़ने की कोशिश में है, और यही वजह है कि उसने ओमकाश राजभर जैसे नेताओं में दिलचस्पी दिखाई है। 2022 के विधानसभा चुनावों में राजभर ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया था, और उनके अलग होने का खामियाजा बीजेपी को पूर्वांचल में भुगतना पड़ा था। इसलिए मौजूदा हालात को देखते हुए दारा सिंह चौहान के भी जल्द ही बीजेपी का दामन थामने की संभावना जताई जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *