Share

Gadar 2 की सकीना ने बहू के इंटीमेट सीन को लेकर कही ऐसी बात, लोगों का फूटा गुस्सा!
‘गदर 2’ के मेकर्स विवादों से भले ही किनारा कर रहे हों, लेकिन इसके बाद भी एक न एक नया बवाल खड़ा हो जा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले ही ‘गदर 2′ की सेकेंड लीड सिमरत कौर को लेकर नया बवाल खड़ा हो गया है। लोग उनके इंटीमेट सीन की तस्वीरें और वीडियो वायरल कर के उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस पर अमीषा पटेल ने रिएक्शन दिया है।’गदर 2’ की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को देखने के लिए फैंस की बेकरारी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। सनी देओल और अमीशा से जुड़ी हर अपडेट को फैंस बड़े चाव से देख रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म की लीड हीरोइन अमीषा पटेल छाई हुई हैं, कभी अपने बयान तो कभी अपनी डांस वीडियो को लेकर। अब एक्ट्रेस का एक और बयान सामने आया है, जो कि फिल्म की सेकेंड लीड यानी फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की बहू का किरदार निभा रही सिमरत कौर से जुड़ा है।
दरअसल, पूरा मामला सिमरत कौर से जुड़ा है। सिमरत फिल्म ‘गदर 2’ में सनी देओल और अमीषा पटेली की बहू का किराद निभा रही हैं। यानी उन्हें उत्कर्ष के अपोजिट कास्ट किया गया है, जो सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे बने नजर आने वाले हैं। एक्ट्रेस की एक पुरानी फिल्म का इंटीमेट सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग लगातार ट्रोल करने लगे। लोग मेकर्स से सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने सिमरत कौर को फिल्म में क्यों लिया। साथ ही कई लोगों ने दावा किया कि वायरल हो रहा सीन ‘गदर 2’ के लिए फिल्माया गया है। लगातार हो रही इस ट्रोलिंग के बीच अमीषा पटेल सिमरत कौर के स्पोर्ट में आ गई हैं।
उन्होंने ने ट्विटर का सहारा लेते हुए लिखा, ‘मेरे प्यारे प्रशंसकों, कृपया अटकलें लगाना बंद करें। आपसे विनम्र अनुरोध है कि 11 अगस्त को सिनेमाघरों में गदर 2 देखें और इसे अपना पूरा प्यार दें।’ इसके बाद अमीषा ने एक और शख्स के ट्वीट का जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘गदर साफ सुथरी फिल्म रही है और आगे भी ये हमेशा साफ-सुथरी फिल्म रहने वाली है। इस पर ज्यादा अटकलें न लगाएं।’ वहीं एक अन्य व्यक्ति को जवाब देते हुए अमीषा ने लिखा, ‘गदर हमेशा गदर रहने वाली है। इसल फिल्म में कोई दोहरी बातें नहीं दिखाई गई हैं।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘ये तस्वीरें गदर दो से नहीं हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़े हुइ इमोजी भी पोस्ट किए।सिमरत कौर के स्पोर्ट में आईं अमीषा
एक्ट्रेस ने कई ट्रोलर्स के ट्वीट को रीट्वीट कर के करारा जवाब दिया। साथ ही उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वो फिल्म के समर्थन में खड़े हों। आगे उन्होंने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘दूसरे दिन की पूरी शाम सिमरत कौर को लेकर फैलाई जा रही नकारात्मकता का बचाव करते हुए बिताई, जो गदर 2 में उत्कर्ष शर्मा के साथ नजर आने वाली हैं। एक लड़की होने के नाते मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि केवल सकारात्मकता फैलाएं और किसी लड़की को शर्मिंदा न करें। आइए नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें।’
कई लोगों ने एक्ट्रेस के इस कदम की सराहना की तो वहीं कई लोगों ने सिमरत के साथ ही अमीषा पटेल पर भी फड़ास निकाली। कई लोगों ने लिखा कि एक्ट्रेस ये सब सिर्फ फिल्म प्रमोशन के लिए कर रही हैं। कई लोगों ने कहा कि ये खबर पहले प्रमोशन के लिए फैलाई गई और अब इस पर जवाब देकर अमीषा लाइमलाइट बटोर रही हैं। वहीं कुछ लोगों ने और भी अटपटी बातें एक्ट्रेस को लेकर कही हैं।
11 अगस्त को रिलीज होगी ‘गदर 2’
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। सनी अपनी आगामी फिल्म के प्रचार में जोर-शोर से लगे हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्टर देश की राजधानी दिल्ली और जयपुर पहुंचे थे। फिल्म ‘गदर 2’ में सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह नई फिल्म 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ का सीक्वल है। इस फिल्म में आगे की कहानी दिखाई जाएगी। साथ ही सनी और अमीशा की कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है।
‘गदर’ की बात करें तो यह फिल्म भारत पाकिस्तान बंटवारे और हिंदुस्तान की आजादी से समय की कहानी है। जिसमें दो अलग-अलग धर्म के पति-पत्नी तारा सिंह और सकीना बंटवारे में जुदा हो जाते हैं। जिसके बाद तारा सिंह अपने बेटे को लेकर पाकिस्तान अपनी पत्नी को लेने जाता है और मोहब्बत की ताकत से पूरे पाकिस्तान को हिला डालता है। फिल्म मेकर्स ने ‘गदर 2’ की रिलीज से पहले फैंस को ‘गदर’ दिखाकर ये पूरी कहानी दोबारा याद दिला दी है, ताकि वो आगे की कहानी से रिलेट कर सकें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *