Share

कोलकाता। बंगाल में पंचायत चुनाव दौरान 18 लोगों की बलि चढ़ गई है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को हुए पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर आज बंगाल की सत्तरुढ़ पार्टी तृणमूल सहित कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और उनसे पूछा कि क्या उन्हें ऐसी घटनाएं स्वीकार्य है?। स्मृति ईरानी ने कहा, पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में जिस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या होते हुए लोग देख रहे हैं, जहां लोकतांत्रिक अधिकारों को जताने के लिए लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। स्मृति ईरानी ने कहा, लोकतांत्रिक अधिकारियों के प्रयोग पर लोग मौत के घाट वहां उतारे जा रहे हैं। उसी टीएमसी के साथ गांधी परिवार गठबंधन कर रहा है। मेरा गांधी परिवार से यह विशेष प्रश्न है कि उनसे हाथ मिलना उन्हें मंजूर है जो पश्चिम बंगाल में कहर मचा रहे हैं। वहां मौत के घाट इसलिए लोगों को उतार रहे हैं कि वोट करना चाहते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *