Share

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में धीरेंद्र शास्त्री की श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन 10 जुलाई से 16 जुलाई तक होगा। इसको लेकर रविवार को ग्रेटर नोएडा में एक बड़ी कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने खासतौर से महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और करीब 3 किलोमीटर लंबी कलश यात्रा निकाली गई।
भारी भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
रविवार को कलश यात्रा का शुभारंभ ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क से हुआ। सिटी पार्ट से होते हुए यह यात्रा कथा स्थल तक पहुंची। करीब 3 किलोमीटर लंबी इस कलश यात्रा में ग्रेटर नोएडा व दूर दूर से आई महिलाओं ने हिस्सा लिया।
सिर पर कलश व नारियल रखकर जय श्री राम का उद्घोष करते हुए महिलाएं लगातार आगे बढ़ती रहीं। कलश यात्रा को लेकर पहले से ही पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था।
साथ ही कई रूट को भी डायवर्ट किया गया था। सिटी पार्क से होकर सेक्टर अल्फा, सेक्टर डेल्टा और उसके बाद ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के पास से जेतपुर के पास शुरू होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के स्थल पर यह कलश यात्रा पहुंची।
गौरतलब है कि 10 जुलाई से धीरेंद्र शास्त्री भागवत कथा करेंगे। 12 जुलाई को सुबह दिव्य दरबार लगेगा, जिसमें लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। यह भागवत कथा 10 जुलाई से लेकर 16 जुलाई तक चलेगी। प्रतिदिन शाम को 4:00 बजे से इस भागवत कथा का आयोजन होगा। भागवत कथा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *