Share

जयपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि अमृतसर- जामनगर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से जहां चार राज्यों के लाखों लोगों का जीवन आसान होगा वहीं विकास को भी एक नई ऊर्जा मिलेगी। मोदी ने अपने राजस्थान के बीकानेर दौरे के लिए रवाना होने से पहले शनिवार को सोशल मीडिया पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान के बीकानेर में आज कई परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का उन्हें सौभाग्य प्राप्त होगा। इनमें अमृतसर-जामनगर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे भी शामिल है। इससे जहां चार राज्यों के लाखों लोगों का जीवन आसान होगा वहीं विकास को भी एक नई ऊर्जा मिलेगी।

पीएम मोदी सायं चार बजे बीकानेर के नौरंगदेसर में अमृतसर-जामनगर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के अलावा गुजरात के भुज से पंजाब के मौगा तक हरित ऊर्जा गलियारे के प्रथम चरण के निर्माण, राजस्थान में सौर ऊर्जा क्षेत्रों (8.1 गीगावाट) से ट्रांसमिशन सिस्टम योजना चरण द्वितीय भाग एफ का निर्माण एवं बीकानेर में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण का लोकार्पण करेंगे। इसी तरह प्रधानमंत्री बीकानेर रेलवे का पुनर्विकास एवं चुरू- रतनगढ़ रेलमार्ग का दोहरीकरण का शिलान्यास करेंगे। मोदी बीकानेर दौरे के दौरान 24 हजार करोड़ से अधिक के निवेश से राष्ट्रीय राजमार्ग, रेल, विद्युत परियोजनाओं और बीकानेर में ईएसआईसी अस्पताल के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *