Share

विवाहत प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचा युवक, परिजनों ने मारकर जमीन में दफ्न कर दी लाश
संतोष का झांसी में ही रहने वाली एक लड़की से अफेयर चल रहा था। इस दौरान लड़की की शादी जालौन जिले में हो गई और वह अपने ससुराल चली गई। लेकिन दोनों का प्रेम प्रसंग चलता रहा और एक-दूसरे के संपर्क में बने रहे।
विवाहित प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिजनों ने मारकर जमीन में गाड़ा (प्रतिकात्मक तस्वीर)
झांसी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां विवाहित प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिजनों ने मार कर जमीन में गाड़ दिया। बताया जा रहा है कि विवाहिता और युवक के बीच तीन साल से अफेयर चल रहा था। झांसी के सीपरी बाजार थाना के मसीहागंज चौकी क्षेत्र के ताज कंपाउंड निवासी जयराम श्रीवास ने तीन दिन पहले अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जयराम ने बताया कि उसका 25 वर्षीय बेटा संतोष गाड़ी चलाने का काम करता था। वह 30 तारीख को गाड़ी लेकर जाने की बात कहकर चला गया और वापस नहीं लौटा।
पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि मृतक एक लड़की से प्रेम करता था। पुलिस ने पूछताछ के लिए लड़की के पिता और पुत्र को अपनी गिरफ्त में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि संतोष को हम लोगों ने ही मारा है। उन्होंने बताया कि उसको घर के सामने पड़े खाली प्लॉट में दफ्न कर दिया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने उक्त बताए गए स्थान को खुदवाया तो वहां पर मृतक संतोष का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल जा पहुंचा
मिली जानकारी के मुताबिक संतोष का झांसी में ही रहने वाली एक लड़की से अफेयर चल रहा था। इस दौरान लड़की की शादी जालौन जिले में हो गई और वह अपने ससुराल चली गई। लेकिन दोनों का प्रेम प्रसंग चलता रहा और दोनों एक-दूसरे से लगातार फोन पर बाते करते रहे। हाल ही में संतोष अपनी प्रेमिका से मिलने उसे ससुराल जालौन चला गया। वहां पर लड़की के ससुराल पक्ष के लोगों ने संतोष को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद लड़की के घर झांसी फोन कर उसके परिजनों को बुला कर उनके सुपुर्द कर दिया। लड़की के परिजन संतोष को अपने साथ झांसी ले आए और उसके साथ जमकर मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने अपने घर के पास खाली प्लॉट में गहरा गड्ढा खोदकर संतोष को दफना दिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *