Share

स्कूल में टीचर ने 12 छात्रों के काटे बाल, सामने आई ये वजह; परिजनों ने किया हंगामा
बच्चों के विरोध करने के बावजूद भी टीचर नहीं मानी और अनुशासनात्मक कार्रवाई के नाम पर बच्चों के साथ ऐसी हरकत की। बच्चे जब घर पहुंचे तो उन्होंने अपने परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद बच्चों के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया।
नोएडा के एक स्कूल में एक टीचर ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के नाम पर 10 से 12 बच्चों के बाल काट दिए। इसको लेकर बच्चों के परिजनों ने गुरुवार को स्कूल में जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीचर और परिजनों को लेकर थाने आ गई। टीचर ने बच्चों के परिजनों से माफी मांगी। उसके बाद स्कूल से टीचर को निकाल दिया गया। एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-168 के शांति इंटरनेशनल स्कूल की टीचर सुषमा ने कई बच्चों के बाल कैंची से काट दिए। जिसका विरोध बच्चों ने किया फिर भी टीचर नहीं मानी और अनुशासनात्मक कार्रवाई के नाम पर बच्चों के साथ ऐसी हरकत की। उन्होंने बताया कि बच्चे जब घर पहुंचे तो उन्होंने अपने परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद बच्चों के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर विरोध किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *