Share

चला कार्तिक-कियारा का स्वैग, बॉक्सऑफिस पर ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने की बंपर ओपनिंग
सत्यप्रेम की ओपनिंग शानदार रही। शुरुआती शो में कमाई थोड़ी कम रही, लेकिन फिर शाम के शोज में अच्छी बढ़त देखने को मिली।
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी ने कोरोना काल के बाद बॉलीवुड की पहली सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ दी थी। इसके बाद बॉलीवुड को एक नई उम्मीद जग गई थी। वहीं अब एक बार फिर कार्तिक और कियारा की जोड़ी लोगों के सामने अपना हुनर दिखा रही है। इस जोड़ी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ गुरुवार को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की स्टार कास्ट काफी दमदार है। ऐसे में लोगों को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। क्रिटिक्स ने फिल्मी और एक्टर्स के काम की काफी तारीफ की। ऐसे में बताते हैं कि फिल्म की पहले दिन कैसी कमाई रही है। जिस तरह से क्रिटिक्स फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। उससे साफ हो रहा है कि फिल्म देखने के लिए अच्छी संख्या में लोग पहुंचेंगे। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म ने अच्छी खासी एडवांस बुकिंग भी की थी और इसका असर पहले दिन की कमाई पर देखने को भी मिला। पहले दिन का कलेक्शन डब्ल डिजिट में करोड़ का आंकड़ा तो नहीं पार कर पाया, लेकिन पहले दिन की कमाई संतोषजनक से काफी अच्छी रही है। पहले दिन की इतनी कमाई
फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की है और पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। मेकर्स ने कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को शुक्रवार को रिलीज करने की बजाय गुरुवार को बकरीद के मौके पर रिलीज किया। ऐसा छुट्टी को देखते हुए किया गया था। इस वजह से फिल्म को लंबा वीकेंड मिल रहा है। ऐसे में फिल्म के पास चार दिनों तक अच्छी कमाई करने का मौका है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद
बता दें, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ के टीजर से लेकर गानों तक को पब्लिक का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था। ऐसे में यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म लंबे वक्त तक सिनेमाघरों में बनी रहेगी और ताबड़तोड़ कमाई करेगी। वैसै कार्तिक आर्यन और कियारा की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ उनकी पिछली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ से पहले दिन की कमाई के मामले में पीछे रही है। फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने जहां पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने पहले दिन 14.11 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई की थी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *