Share

रेस्क्यू करने गई टीम पर कुत्ते ने किया हमला, बचाव में लाठी से इतना पीटा कि कुत्ते की हो गई मौत
सूचना पाकर मौके पर नगर पालिका की टीम पहुंची। इसके बाद जब उन्होंने कुत्ते को पकड़ने के लिए वन विभाग और सफाई कर्मचारियों को भेजा तो कुत्ते ने उनपर भी हमला कर दिया।
जालौन में कुत्ते के काटने का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक कुत्ते ने 12 से अधिक लोगों को काट लिया। इसके बाद सभी लोगों को स्वास्थ्य केंद्र लाकर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाया गया। इस बात की सूचना पाकर मौके पर नगर पालिका की टीम पहुंची। इसके बाद जब उन्होंने कुत्ते को पकड़ने के लिए वन विभाग और सफाई कर्मचारियों को भेजा तो कुत्ते ने उनपर भी हमला कर दिया। इसके बाद सफाईकर्मियों ने कुत्ते को लाठी और डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें सफाईकर्मियों द्वारा कुत्ते को पीटते देखा जा सकता है।अपने बचाव में टीम ने किया लाठी का प्रयोग
जालौन नगर पालिका की एक महिला अधिकारी सीमा तोमर ने इस बाबत कहा कि हमें कुत्ते द्वारा कई लोगों को काटने की सूचना मिली थी। इसके बाद कुत्ते को रेस्क्यू करने के लिए एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था। यहां जब वो कुत्ते को पकड़ने गए तो कुत्ते ने टीम पर भी हमला कर दिया। बचाव के लिहाज से टीम को कुत्ते पर लाठियों का इस्तेमाल करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुत्ते ने कई लोगों को काटा है। कुछ लोग जब मॉर्निंग वॉक से लौट रहे थे उस दौरान कुत्ते ने उनपर अचानक हमला कर दिया और उन्हें काट लिया।पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
बचाव के लिहाज से लगभग 12 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें एंटी रेबीज की वैक्सीन दी गई। सामुदायिक केंद्र के अधिकारियों के मुताबिक कुत्ते ने जिमन लोगों को काटा है, दरअसल वह पागल हो चुका है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कुत्ते द्वारा काटने का मामला प्रकाश में आया है। इससे पहले नोएडा और गाजियाबाद तथा लखनऊ में कई ऐसी घटनाएं देखने को मिल चुकी हैं। लखनऊ में एक पिटबुल कुत्ते द्वारा अपने मालिक की बूढ़ी मां को काटने का मामला भी सामने आया था जिसमें महिला की मौत हो गई थी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *