Share

उत्तराखंड में बारिश का कहर, दरकने लगे पहाड़, प्रशासन ने जारी किए अलर्ट
भारी बारिश के बाद उत्तराखंड के पहाड़ों से लैडस्लाइड की तस्वीरें सामने आ रही हैं। हाल ही में पिथौरागढ़ जिले के धारचूला दोबाट ब्लॉक के पास पहाड़ दरका है। इसको लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किए हैं।
मानसून का सीजन शुरू होते ही उत्तराखंड के पहाड़ों से डराने वाली तस्वीरें सामने आने लगी हैं। ताजा मामला पिथौरागढ़ जिले के धारचूला दोबाट ब्लॉक के पास का है, जहां लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। इससे पहले बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर पीपलकोटी के पास लैंडस्लाइड की घटना सामने आई थी।
अधिकारियों ने जारी किए अलर्ट और निर्देश
मानसून के अलर्ट के मद्देनजर पिथौरागढ़ के डीएम ने इनर लाइन परमिट पास जारी करने पर रोक के आदेश दिए हैं। डीएम पिथौरागढ़ का कहना है कि आदि कैलाश के साथ हाई एल्टीट्यूटस में जाने वाले पर्वतारोहियों को जारी होने वाले पास पर मौसम के मद्देनजर रोक लगा दी गई। इस बारे में टैक्सी यूनियन के साथ दूसरे स्टॉकहोल्डर से भी बातचीत की गई है। अधिकारियों को नियम का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि कुछ स्थानों पर लैंडस्लाइड हुई थी, ऐसे में क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत करने का काम चल रहा है।
कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर तैयारी पूरी
वहीं कैलाश मानसरोवर की यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि अब धारचूला से लिपुलेख तक कैलाश मानसरोवर की यात्रा होगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। उनका कहना है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर राज्य सरकार की तरफ से सभी तरह की तैयारियां की गई है। ऐसे में जिस तरह से केंद्र सरकार कैलाश मानसरोवर की यात्रा को लेकर काम कर रही है उस दिशा में यह फैसला बहुत बड़ा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *