Share

Amitabh Bachchan ने बारिश में गुलाब बेच रही बच्ची की ऐसे की मदद, बिग बी ने फिर जीता लोगों का दिल
अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग में बताया कि भारी बारिश में एक छोटी बच्‍ची ट्रैफिक के बीच अपने परिवार का पेट भरने के लिए कैसे फूल बेच रही थी। इसे देखकर एक्टर काफी भावुक हो गए थे।
अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग के जरिए ट्रैफिक के बीच गुलाब बेच रही एक बच्‍ची का जिक्र किया। बिग बी ने भावुक शब्‍दों में पूरी कहानी बयां की। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि भारी बारिश में एक छोटी बच्‍ची ट्रैफिक के बीच अपने परिवार का पेट भरने के लिए कैसे फूल बेच रही थी।
अमिताभ ने बताया कि कैसे मुश्किलों का सामना कर गरीब बच्‍ची बीच रोड पर अपने मासूम चेहरे के साथ गुलाब बेच रही थी, उन्होंने कहा मैं बड़ी देर से बच्‍ची को देख रहा था कि, कैसे वह कार की खिड़की के पास जाकर फूल खरीदने के लिए सभी को बोल रही थी। काफी कोशिश के बाद किसी भी गाड़ी ने बच्‍ची से फूल नहीं लिया। यह दृश्य मैं काफी देर से देख रहा था। अभिनेता ने कहा मैंने उस बच्‍ची को अपने पास बुलाया और गुलाबों की कीमत पूछे बिना बच्‍ची को पैसे देकर उससे गुलाब ले लिए।
भावुक शब्‍दों में इस पूरे वाकया को बताते हुए अमिताभ ने लिखा कि ‘मेरे पास इस ब्लॉग पर कहने के लिए और कुछ नहीं है, लेकिन कई लोगों को खिलाने की लिए मे‍हनत कर रही उस बच्‍ची का चेहरा याद है। अमिताभ बच्चन को आखिरी बार अनुपम खेर, बोमन ईरानी, ​​सारिका, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म ‘ऊंचाई’ में देखा गया था। फिल्म को सूरज बड़जात्या ने निर्देशित किया था। इसके अलावा वो जल्द ही दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ में नजर आएंगे और उनके पाइपलाइन में ‘कोर्ट रूम ड्रामा सेक्शन 84’ भी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *