Share

पाकिस्तान पर गिरी बिजली, 10 लोगों की ले गई जान; किसी को नहीं मिला संभलने का मौका
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत पर मौसम कहर बनकर टूटा है। आसमानी बिजली गिरने से पूर्व पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं।
पहले से ही कई प्राकृतिक और कृत्रिम आपदाओं से जूझ रहे पाकिस्तान की उम्मीदों पर फिर से बिजली गिर गई है। पंजाब प्रांत में बिजली गिरने से कम से कम 10 लोगों के मौत की खबर है। हादसा पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में हुआ। बताया जा रहा है कि मानसून-पूर्व बारिश के बीच अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की कई घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की जान गई है। पाकिस्तान के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार बिजली गिरने की घटनाएं मुख्यत: पंजाब प्रांत के सियालकोट और शेखुपुरा जिलों से सामने आईं। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने कहा कि इस हफ्ते और बारिश होने का अनुमान है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से कुछ राहत नसीब होगी। हालांकि, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आगाह किया है कि देश में जारी भारी बारिश से अचानक बाढ़ आ सकती है। पाकिस्तान में पिछले साल भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से कम से कम 1,739 लोगों की मौत हो गई थी, लगभग 80 लाख लोग विस्थापित हो गए थे और करीब 30 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था। (भाषा)

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *