Share

यूपी: नाती के सड़े हुए शव को कीड़े खा रहे थे, फिर भी नानी 10 दिनों तक उसके पास बनी रही, पुलिस भी रह गई दंग यूपी के बाराबंकी में एक बूढ़ी महिला को देखकर पुलिस भी दंग रह गई। ये बूढ़ी महिला एक शव के साथ 10 दिनों से रह रही थी। ये शव सड़ चुका था और उसे कीड़े खा रहे थे।बाराबंकी में हैरान करने वाली घटना
बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बूढ़ी महिला एक शव के साथ 10 दिनों से रह रही थी। ये शव महिला के नाती का था, जो पूरी तरह से सड़ चुका था और उसे कीड़े खा रहे थे। इलाके के लोगों को जब बदबू महसूस हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो नजारा देखकर दंग रह गई।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस बूढ़ी महिला के इलाज की भी व्यवस्था करवा रही है। पूरा मामला बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित मोहरीपुरवा मोहल्ले का है।
पूछताछ में पुलिस को पता लगा है कि बूढ़ी महिला मनोरोगी है और मृतक के साथ रहने की आदी थी। उसके साथ रहने वाला 20 वर्षीय युवक उसका नाती था। इस युवक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह पिछले कई सालों से नानी के साथ ही रहता था।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल पाएगा। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनका बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
10 दिन पुराना हो सकता है शव
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि शव करीब दस दिन पुराना लग रहा है। मृतक युवक की उम्र लगभग 20 साल के करीब होगी। पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। किन हालात में वृद्धा यहां अपने नाती के साथ रह रही थी। इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक वृद्ध महिला के दूसरे विवाह की भी जानकारी मिल रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनका बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *