Share

मेट्रो अफसरों पर फूटा कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे का गुस्सा, बिना AC-पंखे के घंटों बिठाया; काटे गए थे 118 पेड़
मेट्रो के मनमाने रवैये के चलते मेयर प्रमिला पांडे ने अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा, भविष्य को अधर में डालकर लगातार नगर निगम के राजस्व को चूना लगाने का जो काम मेट्रो कर रहा है उस पर सख्त कार्रवाई होगी।अफसरों को फटकार सुनातीं कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे
कानपुर: कानपुर के विकास में सरकारी विभागों के लापरवाह अधिकारियों पर कनपुरिया स्टाइल में महापौर प्रमिला पांडे ने अपना रूप बदलकर नए तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। उन्होंने आज मेट्रो के अधिकारियों को बिना एसी और पंखे के गर्मी में घंटो बैठाए रखा। राजस्व को हानि पहुंचाने और विकास कार्यों में रोड़ा बने इन अधिकारियों पर ना सिर्फ महापौर सख्त तरीके से पेश आ रही हैं बल्कि जनता की समस्याओं से भी अधिकारियों को अनोखे ढंग से रूबरू भी करा रही है। महापौर ने आज मेट्रो अधिकारियों के संग बैठक की। मेट्रो के मनमाने रवैये के चलते महापौर ने अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। गुस्साई महापौर ने बताया कि मेट्रो प्रोजेक्ट शहर के लिए गर्व की बात है लेकिन मेट्रो विभाग नगर निगम से दूरी बनाए हुए है। वह नगर निगम से सुविधाएं ले रहा साथ ही राजस्व को चूना भी लगा रहा है।चाय-नाश्ता लेकर आये कर्मचारियों को भी निकाला बाहर
आज हुई बैठक में सबसे पहले महापौर ने रूम के पंखे-एसी को बंद करवा दिया। साथ ही चाय-नाश्ता लेकर आये कर्मचारियों को भी बाहर निकाल दिया। मेट्रो अधिकारियों से दनादन सवाल पूछती महापौर ने कहा, किसकी परमिशन से मेट्रो ने जूही पूल से लेकर नौबस्ता तक लगे सैकड़ों पेड़ों को काटा है। काटे गए पेड़ों की जगह पर नए पेड़ कहां लगाए गए हैं? बृजेंद्र स्वरूप पार्क की बदहाली का कौन जिम्मेदार है? मेट्रो एकतरफ वन विभाग को राजस्व का लाखो रुपये दे रहा है लेकिन दूसरी तरफ मेट्रो नगर निगम के राजस्व को क्यों नहीं दे रहा है? मेट्रो के जिम्मेदार अधिकारी कहां है?
उन्होंने कहा, भविष्य को अधर में डालकर लगातार नगर निगम के राजस्व को चूना लगाने का जो काम मेट्रो कर रहा है उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *