अयोध्या: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के उद्घाटन का शुभ मुहूर्त आ गया है। इसके लिए 22 जनवरी 2024 की तारीख तय की गई है। इसी तारीख को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे। मंदिर के गर्भगृह में रामलला विराजमान होंगे और उनकी प्राण प्रतिष्ठा की पूजा में राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से पीएम मोदी को न्योता भेजा गया गया था, जिसे लेकर अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।
राम मंदिर में विराजमान होने वाले रामलला के दर्शन के लिए करोड़ों भक्त बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और 22 जनवरी 2024 को उनका इंतजार खत्म हो जाएगा। इसी दिन शुभ मुहूर्त में रामलला गर्भगृह में विराजमान होंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर के सभी मंदिरों को सजाया जाएगा, कहीं कहीं श्री राम जन्मभूमि मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को वर्चुअल तरीके से देश के अलग-अलग स्थानों पर दिखाया भी जाएगा।
अक्टूबर 2023 तक प्रथम तल हो जाएगा तैयार- मंदिर निर्माण की बात करें तो अभी अयोध्या में बन रहे राममंदिर में रामलला के गर्भगृह के ऊपरी हिस्से पर निर्माण कार्य चल रहा है, जो अक्टूबर 2023 तक पूरा हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक राम मंदिर का प्रथम तल अक्टूबर में बनकर तैयार हो जाएगा और 24 जनवरी 2024 में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम करीब सात दिनों तक चलेग और उसके बाद रामभक्त रामलला का दर्शन कर पाएंगे। एजेंसी
COMMON NEWS
Uncategorized
अंतरराष्ट्रीय
आंध्र प्रदेश
उत्तरप्रदेश
उत्तराखण्ड
मनोरंजन
राज्यों की खबरें
राष्ट्रीय
व्यंजन विधि
सम्पादकीय
स्वास्थ्य
अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का शुभ मुहूर्त कन्फर्म 22 जनवरी 2024 को होगी प्राण प्रतिष्ठा
