Share

14-Jun-23 08:26:54
0 0
नई दिल्ली,14 जून। संयुक्त राज्य अमेरिका की मेजबानी में खेले जाने वाले मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) के पहले संस्करण का आयोजन 13 से 30 जुलाई तक किया जाएगा। इस लीग के लिए डलास और मॉरिसविले को दो स्थानों के रूप में चुना गया है।
उद्घाटन सत्र में छह टीमें शामिल होंगी, जिनमें से चार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़ी होंगी।भाग लेने वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी इस प्रकार हैं: चेन्नई सुपर किंग्स (टेक्सास सुपर किंग्स), मुंबई इंडियंस (एमआई न्यूयॉर्क), कोलकाता नाइट राइडर्स (लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स) और दिल्ली कैपिटल्स (सिएटल ओरकास)।शेष दो टीमें वाशिंगटन फ्रीडम और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स हैं, दोनों में भारतीय हितधारक भी हैं। लीग के मैच डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम और मॉरिसविले के चर्च स्ट्रीट पार्क में खेले जाएंगे।
शुरू में लीग के मैच ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में 13 से 18 जुलाई तक खेले जाएंगे, इसके बाद मैच चर्च स्ट्रीट पार्क में खेले जाएंगे। इसके बाद 27 जुलाई से 30 जुलाई तक होने वाले प्लेऑफ़ और फ़ाइनल मैच वापस ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले जाएंगे। उद्घाटन मैच टेक्सास सुपर किंग्स और एलए नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।एमएलसी के अनुसार, टूर्नामेंट में छह एमएलसी टीमों का प्रतिनिधित्व करने के लिए दुनिया के कई शीर्ष क्रिकेटर शामिल होंगे। मैच दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे, भारत में खेलों के प्रसारण अधिकार वायकॉम 18 द्वारा सुरक्षित किए गए हैं।
टूर्नामेंट का कार्यक्रम इस प्रकार है:
डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच-
13 जुलाई: टेक्सास सुपर किंग्स बनाम एलए नाइट राइडर्स।
14 जुलाई: एमआई न्यूयॉर्क बनाम एसएफ यूनिकॉर्न्स; सिएटल ह्रह्म्ष्ड्डह्य बनाम वाशिंगटन फ्रीडम।
15 जुलाई: एसएफ यूनिकॉर्न्स बनाम सिएटल ओरकास।
16 जुलाई: टेक्सास सुपर किंग्स बनाम वाशिंगटन फ्रीडम; एलए नाइट राइडर्स बनाम एमआई न्यूयॉर्क।
17 जुलाई: टेक्सास सुपर किंग्स एमआई न्यूयॉर्क।
18 जुलाई: एलए नाइट राइडर्स बनाम एसएफ यूनिकॉर्न्स।
19 जुलाई: ब्रेक
मॉरिसविले में चर्च स्ट्रीट पार्क में खेले जाने वाले मैच-
20 जुलाई: वाशिंगटन फ्रीडम बनाम ला नाइट राइडर्स
21 जुलाई: सिएटल ऑर्कास बनाम टेक्सास सुपर किंग्स
22 जुलाई: वाशिंगटन फ्रीडम बनाम एसएफ यूनिकॉर्न्स
23 जुलाई: एलए नाइट राइडर्स बनाम सिएटल ओरकास; एमआई न्यूयॉर्क बनाम वाशिंगटन फ्रीडम
24 जुलाई: एसएफ यूनिकॉर्न्स बनाम टेक्सास सुपर किंग्स
25 जुलाई: एमआई न्यूयॉर्क बनाम सिएटल ओरकास
डलास में ग्रांड प्रेयरी स्टेडियम में खेले जाने वाले प्लेऑफ़ मुकाबले-
27 जुलाई: सीड 3 बनाम सीड 4 (एलिमिनेटर मैच); सीड 1 बनाम सीड 2 (क्वालीफायर मैच)
28 जुलाई: क्वालीफायर लूजर बनाम एलिमिनेटर विनर (चैलेंजर मैच)
30 जुलाई: क्वालीफायर विनर बनाम चैलेंजर विनर (फाइनल)।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *