Share

नई दिल्ली/कोलकाता 03 June  ओडिशा में बालासोर जिले में कल शाम हुई रेल दुर्घटना के कारण 58 से अधिक ट्रेनों को पूरी तरह से और 10 को आंशिक रूप से रद्द किया गया है जबकि 41 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे की एक विज्ञप्ति के अनुसार खडगपुर भुवनेश्वर खंड पर चलने वाली 58 गाडिय़ों को निरस्त कर दिया गया है जबकि दस गाडिय़ों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। 41 गाडिय़ों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है जबकि एक गाड़ी को परिवर्तित समय पर चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन सं. 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस और ट्रेन सं. 12864 सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु सिटी-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो जून को बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास लगभग 18.55 बजे पटरी से उतरने के कारण खडगपुर भुवनेश्वर खंड पर रेल यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। रेलवे के इंजीनियर मार्ग को साफ करके यातायात बहाल करने के प्रयासों में जुटे हुए हैं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज सुबह दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने भी राहत एवं बचाव अभियान पर ध्यान फोकस करने का निर्देश दिया है। रेल संरक्षा आयुक्त (दक्षिण पूर्व सर्किल) ए. एम. चौधरी को दुर्घटना की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। हालांकि आरंभिक संकेतों के अनुसार इस दुर्घटना के पीछे मानवीय चूक भी हो सकती है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *