Share

‘गुम है किसी के प्यार में’ निनाद और मोहित अस्पताल आते हैं। जहां डॉक्टर सई, सत्या के परिवार को उसकी चोट के बारे में बताती है। अंबा सबके सामने तमाशा करने लगेगी, जिसे सभी लोग परेशान हो जाते हैं। दूसरी ओर सावि की जिद सुन सभी परेशान हो जाएंगे।
: स्टारप्लस के टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को ढेर सारा ड्रामा देखने को मिलने वाला है। सीरियल पिछले काफी समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। सई, विराट और सत्या के बीच आए दिन कुछ न कुछ देखने को मिल रहा है। सई, अंबा को कार्यक्रम में लावणी करने कि बात को याद करती है क्योंकि उसे लगता है की कही उसने कुछ गलत तो नहीं कर दिया है, जिससे अंबा गुस्सा हो जाए और उसे ही दस बात सुना दे। अब तक हमने देखा कि खैसे विराट और सत्या नशे में घर के लिए निकल जाते हैं पर रास्तें में सत्या का एक्सीडेंट हो जाता है और उसे हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया जाता है। ये सब देखकर अंबा को गुस्सा आ जाता है और वह सभी के सामने विराट पर गंभीर आरोप लगती है कि ये सब विराट ने किया है। सई इस बात पर विराट का पक्ष लेती है जिससे के कारण सत्या को लगता है कि सई आज भी विराट से प्यार करती है इसलिए वह उसे छोड़ने का फैसला करता है हो सकता है वो सई को तलाक दे।

सावी और विनायक की मस्ती –

विनू और सावी, सत्या से उसका हाल चाल पूछने के लिए उसके घर उससे मिलने आते हैं। सावी और विनायक के आने से घर में रौनक सी नजर आती है। बच्चे सत्या के साथ खेलने में व्यस्त हो जाते हैं और उसके नए और क्रेजी हेयर स्टाइल बनाते हैं। सावि और विनायक के साथ सत्या को खेलते देख, सई को बहुत खुशी होती है और वह उन सभी को देखने आती है। जैसे ही बच्चे कमरे से बाहर निकलते हैं। सत्या, सई को बुलता है और कहता है अच्छा किया विराट का पक्ष लेकर वैसे भी वो तुम्हारा…

सावि की जिद –
विराट-सई को खुश देखकर सत्या सोचता है कि चीजें काफी जल्द बदल जाती हैं क्योंकि सत्या के बाद अब सई भी विराट-सई को साथ देखना चाहती है। अपकमिंग एपिसोड में सावी, सई से पूछती है कि उसे उसकी शादी में क्यों नहीं बुलाया गया, जिस पर सई जवाब देती है कि यह संभव नहीं था। सावी फिर पूछती है कि क्या वह विराट से प्यार करती है। सई जवाब नहीं दे पाती है और इसलिए वह इशारा करती है कि वह भी उससे प्यार करती है। सावी भी सई को बताती है कि विराट उससे प्यार करता है। सई एक बार फिर कहती है कि वह भी आप से प्यार करता है। हालांकि, ये सब नाटक यही खत्म नहीं होता है क्योंकि सावी बहुत खुशी से कहता है कि सई-विराट को एक दूसरे से शादी कर लेनी चाहिए क्योंकि वे अभी भी एक दूसरे से प्यार करते हैं।

क्या सावी कि कोशिश से सई-विराट एक हो पाएंगे?

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *